4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के साथ भाई दूज मनाने जा रही थी, लेकिन रास्ते में दोनों की हो गयी मौत

Highlights पति के साथ जा रही थी मायके बाइक में कार ने मारी टक्कर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 29 Oct 2019, 4:01 PM IST

husband_wife_death.jpg

मुरादाबाद: भाई दूज के मौके पर पति के साथ जा रही महिला को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। जिससे दम्पत्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मामला बिलारी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंछत पर टहल रही थी युवती, तभी आए तीन युवक और तोड़ दिए दांत, जानिए क्यों

ये है मामला

सड़क हादसे में दंपति की मौत की ये घटना बिलारी थाना क्षेत्र के शाहबाद रोड की है। दरअसल बिलारी के कोरियन मोहल्ला निवासी गिरवर अपनी पत्नी मीरा के साथ भैया दूज मनाने अपनी ससुराल शाहबाद बाइक द्वारा जा रहा था। उसी दौरान बिलारी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। बाइक और कार की यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी गिरवर और मीरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें VIDEO: पुलिस चौकी के पास शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट