17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ
VIDEO: पुलिस चौकी के पास शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट
Play video

VIDEO: पुलिस चौकी के पास शराब पीने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट

Highlights मेरठ के बेगमपुल के होटल में थी शराब पार्टी मारपीट में युवक का सिर फटा, आई गंभीर चोटें पुलिस ने तीन युवकों को लिया हिरासत में

Google source verification

मेरठ। आबूलेन पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर होटल में चल रही शराब पार्टी में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चली। मामला शराब पीने और खाना खाने को लेकर बिगड़ा जो मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक युवक के सिर पर गंभीर चोटें आयी। इससे दिल्ली रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। सोमवार रात बेगमपुल पर होटल ग्रीन के सामने प्रभात नगर निवासी युवकों और सदर रविंद्र पुरी निवासी युवकों में शराब पीने और बेचने को लेकर मारपीट शुरू हो गई। प्रभात नगर निवासी युवक शराब खरीदने के लिए आए थे। शोर-शराबा होने पर रविंद्र पुरी के लोग आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि घायल एक युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। सदर बाजार थाना प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।