गाज़ियाबाद

…तो इस वजह से दिन के हिसाब से पशु चुराते थे ये लोग

यह शनिवार और रविवार को पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता थे।
2 min read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 4:56 PM IST
ssp

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की थाना सिहानी गेट पुलिस को एक बड़ी सफलता उस समय मिली जब पुलिस ने पशु चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से पशु चोरी कर उसमें दूरदराज ले जाने वाली एक कैंटर गाड़ी के अलावा अवैध हथियार और 1 लाख की नगदी व ज्वैलरी और इनवर्टर भी बरामद किए हैं। इस गैंग द्वारा 26 फरवरी को एक डेरी में बड़ी डकैती की वारदात को भी अंजाम दिया गया था।

बता दें कि थाना सिहानी गेट पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि पशु चोर गैंग के कुछ लोग पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपना जाल बिछाया और मोरटी तिराहे के पास एक कैंटर को आते देख उसे चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान गाड़ी में सवार नो पशु चोरों को धर दबोचा गया।

एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि यह गैंग काफी शातिर किस्म का गैंग है। जो कि पिछले काफी समय से दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा में भी सक्रिय था। खासतौर से यह शनिवार और रविवार को पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता थे क्योंकि सोमवार को जनपद मेरठ के सराधना मढैया में पशुओं का एक बड़ा मेला लगता है। उस मेले में यह गैंग उन पशुओं को बेच दिया करता था।

उन्होंने बताया कि इस गैंग के इन सदस्यों पर दिल्ली-एनसीआर में करीब 26 मुकदमे भी दर्ज हैं और इनमें से इरशाद और इस्लामुद्दीन दोनों सदस्य 2016 से मुरादाबाद के थाना छजलैट से पशु डकैती में वांछित चल रहे थे। इस्लामुद्दीन इससे पहले भी हरियाणा की जेल में पशु चोरी करने के लिए बंद रह चुका है। एसपी सिटी ने बताया कि गैंग के पकड़े गए सदस्यों ने 26 फरवरी 2018 की रात को थाना सिहानी गेट इलाके में एक दिल्ली में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

इस दौरान इन बदमाशो द्वारा 7 भैंस, 2 गाय और 5 भैंस के बच्चे के अलावा डेयरी संचालक एवं उनकी पत्नी और दो नौकरों को बंधक बनाकर उनसे सोने के जेवरात और नकदी भी लूट ली थी। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, 4 चाकू और ₹10000 की नगदी व दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायजेब के अलावा चोरी किया गया इनवर्टर भी बरामद किया है।

Published on: