पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, तीन बदमाश भागने में कामयाब
गाज़ियाबाद . दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद के लोनी इलाके में चिरोड़ी के पास बदमाशों और पुलिस के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश और एक कांस्टेबल को गोली लग गई। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही, जबकि तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से एक इंग्लिश रिवॉल्वर, 2 देशी तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पांच बदमाश यहां से लूट करके भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने अपने को पुलिस से चारों तरफ घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। बताया जाता है कि बदमाशों ने पुलिस पर सीधे फायर किया है। इसके बाद बदमाशों पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक बदमाश को गोली लगी, जबकि चार फरार हो गए।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग की। नाकेबंदी करने के बाद दो और बदमाशों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। जिस बदमाश को पुलिस की गोली लगी है, उसका नाम छोटे बताया जा रहा है । पुलिस पता लगाने में जुटी है कि छोटे ने अब तक कितनी वारदातों को अनजाम दिया है। क्योंकि आज भी उसका इरादा एक बड़ी लूट करने का था।
घायल हालत में छोटे नाम के बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।। पुलिस ने बताया कि उसके होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। बाकी के जो दो बदमाश पकड़े गए हैं। उन से भी पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में भी एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि लोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाश एक लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे हैं । सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की चारों तरफ से घेरा बंदी की और उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर सीधा फायर झोंक दिया । इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश और एक कांस्टेबल को भी गोली लगी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है, जिनमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनका उपचार चल रहा है। उपचार के बाद बदमाशों की कुंडली खंगाली जाएगी । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से एक इंग्लिश रिवाल्वर दो देसी तमंचा भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए हैं।