गाज़ियाबाद

गाजियाबाद: झुग्गियां जलने के बाद पुलिस ने यह काम कर पेश की मिसाल

राहगीरों ने रुककर क्लिक किए फोटो

2 min read
ghaziabad police

नितिन शर्मा।गाजियाबाद

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार को सिलेंडर फटने से सौ झुग्गियों में आग लगने से बेघर हुए सैकड़ों लोगों के बीच बुधवार को पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने एक मिसाल पेश की। पुलिस अधिकारियों आैर मौके पर माैजूद पुलिसकर्मियों ने झुग्गी जलने से बेघर हुए लोगों को कपड़े, खाना आैर पानी पिलाना शुरु किया। पुलिस का यह चेहरा देख राहगीरों की भीड़ लग गर्इ। इस दौरान लोग पुलिस अधिकारियों से लेकर गाजियाबाद पुलिस की वाह-वाही करते दिखे। इतना ही नहीं कर्इ लोगों ने पुलिस द्घारा गरीबों को खाना खिलाते आैर कपड़े देने के दौरान फोटो क्लिक कर सोशल साइट्स पर शेयर किये।

एसपी सिटी समेत कर्इ पुलिसकर्मियों ने बेघर लोगों को खिलाया खाना

मंगलवार को गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके में कई बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही हैं। जिनके निर्माण के लिए हजारों की संख्या में लेबर ने दिव्यांश सोसाइटी के पीछे कनावनी में झुग्गियां डाली हुई हैं। जिनमें सभी मजदूर व उनके बच्चे रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। मंगलवार सुबह सिलेंडर फटने से यह सभी झुग्गियां जलकर स्वाह हो गर्इ। जिसके बाद बेघर हुए सौ से भी ज्यादा परिवार भूख से लेकर कपड़ों के लिए तरस गये। उनकी इसी भूखे प्यासों को देख मदद करने के लिए गाजियाबाद पुलिस सामने आर्इ। बुधवार को यहां एसपी सिटी आर्इपीएस आकाश तोमर अपने हमराह आैर थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बेघर हुए लोगों के लिए कपड़े, खाना आैर पानी के पैकेट लेकर पहुंचे।

आर्इपीएस ने तपती धूप में लोगों के बीच जाकर दिए पैकेट

आर्इपीएस एसपी सिटी आकाश तोमर अपने पुलिसकर्मियों के साथ खुद बुधवार को झुग्गी जलने वाली जगह पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने हाथों से तपती धूप में बेघर लोगों को खाना, पानी आैर कपड़े दिये। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि आग लगने से झुग्गी में रहने वाले सभी मजूदराें का सामान जलकर स्वाह हो गया। इससे मजदूरों व उनके बच्चे भूखे थे। जिसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने खाने के 500 पैकेट तैयार कराएं और खुद वहां जाकर उन्होंने भूखे लोगों को खाना खिलाया है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी धर्म और मानवता भूखे को खाना खिलाना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ सामाजिक संगठन और एनजीओ से भी उन्होंने इन लोगों की मदद करने के लिए आग्रह किया गया है। जिसके चलते इन सभी पीड़ित लोगों को खाने के अलावा कपड़े आदि की भी व्यवस्था कराई जा रही है। इस पूरे मामले में गाजियाबाद पुलिस की इस पहल कि चारों तरफ तारीफ हो रही है।

Published on:
04 Apr 2018 04:28 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट