गाज़ियाबाद

CAA Protest: धारा-144 के बावजूद 100 से ज्‍यादा सपाइयों ने किया प्रदर्शन- देखें Video

Highlights पूरे Uttar Pradesh में लागू है धारा-144 जुलूस या प्रदर्शन पर लगा रखी है रोक पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने की नारेबाजी
less than 1 minute read
vlcsnap-2019-12-19-11h40m21s370.png

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 19 दिसंबर (December) यानी गुरुवार (Thursday) को प्रदर्शन का ऐलान किया था। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस (Police) को भी सतर्क रहने को कहा गया। पूरे प्रदेश में धारा-144 (Section 144) भी लागू कर दी गई। इसके बावजूद गुरुवार सुबह करीब डेढ़ सौ सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यालय पर जमा हुए और प्रदर्शन किया।

कार्यालय पर जमा हुए कार्यकर्ता

गुरुवार को सपा के प्रदर्शन को देखते हुए आरडीसी स्थित पार्टी कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सपा नेताओं के धरने प्रदर्शन के चलते एसपी सिटी और सीओ मौके पर तैनात रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धारा 144 का कठोरता से पालन किया जाएगा। वहीं, गुरुवार सुबह कइ्र सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यालय में जमा हुए। इसके बाद वहां उन्‍होंने नारेबाजी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि, प्रदेश में गुरुवार को किसी भी तरह के प्रदर्शन और जुलूस पर रोक लगी हुई है।

Updated on:
19 Dec 2019 12:03 pm
Published on:
19 Dec 2019 12:02 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी