गाज़ियाबाद

Ghaziabad: दुकानें खुलने का दिन फिर बदला, जानिए नए आदेश

Highlights अब बुधवार को खुलेंगे जनपद के बाजार एक बार फिर प्रशासन ने किया बदलाव दुकानदारों को दिया था सफाई करने का समय
2 min read
shops.jpg

गाजियाबाद। जनपद में चार दिन से दुकानदार अपनी—अपनी दुकानों में सफाई करने में लगे हुए हैं। अब तो उनको भी समझ में नहीं आ रहा है कि दुकानें कब खोली जाएंगी। प्रशासन के नए आदेशानुसार, अब बाजार बुधवार (Wednesday) को खोले जाएंगे। इसकी घोषणा गाजियाबाद (Ghaziabad) के डीएम (DM) अजय शंकर पांडे (IAS Ajay Shankar Pandey) ने कर दी है।

सोमवार को खुलना था बाजार

गाजियाबाद में प्रशासन ने पहले सोमवार (Monday) से बाजार खोलने के आदेश दिए थे। इसमें सोमवार से जनपद के सभी बाजार खोले जाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने मंगलवार (Tuesday) को बाजार खोलने को कहा। उन्होंने दुकानदारों से तब तक दुकानों की सफाई और उनको सैनिटाइज करने को कहा था। अब दुकानदारों ने सोमवार तक तीन दिन दुकानों की सफाई की लेकिन एक बार फिर दुकानों को खोलने का दिन बढ़ा दिया गया। अब बुधवार को दुकानें खोलने का आदेश हुआ है। इस तरह से मंगलवार को भी दुकानदार दुकानों की सफाई करेंगे और ग्राहकों का इंतजार भी लंबा होगा।

Odd-Even के आधार पर खुलेंगे बाजार

गाजियाबाद में बुधवार को बाजार खोले जाने की घोषणा किए जाने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से ऑड—ईवन के आधार पर बाजार खुलने थे। इस बारे में उपायुक्त श्रम विभाग राजेश मिश्रा ने बताया कि जिन दुकानों को सोमवार से खोले जाने के निर्देश दिए गए थे, उन दुकानों के सभी दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकानों की साफ सफाई एवं सैनिटाइजेशन का कार्य किया। सोमवार से खुलने वाली सभी दुकानों पर बुधवार से ग्राहकों को सामान की बिक्री शुरू की जाएगी। उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि मंगलवार वाले दिन बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार सिर्फ सफाई करके अपनी दुकानें बंद करेंगे और बुधवार से दुकानों का संचालन किया जायेगा।

Updated on:
26 May 2020 11:58 am
Published on:
26 May 2020 11:56 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी