गाज़ियाबाद

Noida SSP के कथित वीडियो वायरल होने का मामला- Ghaziabad SSP ने उच्‍चाधिकारियों को भेजा पत्र

Highlights वैभव कृष्‍ण के मॉर्फ वीडियो हुए थे वायरल भ्रष्‍टाचार के मामले में सीएम ऑफिस भेजी थी रिपोर्ट सुधीर कुमार सिंह बोले- गौतम बुध नगर के एसएसपी के बारे में आज तक कोई टिप्पणी नहीं की

2 min read
ssp_sudhir.jpg

गाजियाबाद। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) के एसएसपी (SSP) वैभव कृष्‍ण (Vaibhav Krishna) के कथित वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद हड़कंप मच गया है। वैभव कृष्‍ण ने इसके पीछे कुछ लोगों की साजिश बताई थी। इसको लेकर गाजियाबाद (Ghaziabad) के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह (SSP Sudhir Kumar Singh) ने भी उच्‍चाधिकारियों को पत्र भेजा है। एसएसपी का कहना है कि उन्‍होंने गौतम बुध नगर के एसएसपी के बारे में आज तक कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, रामपुर (Rampur) के एसपी अजय पाल शर्मा (IPS Ajay Pal Sharma) ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

एसएसपी ने बताई थी छवि खराब करने की साजिश

दरअसल, गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्‍ण के तीन मॉर्फ वीडियो वायरल हुए थे। एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसके पीछे उनकी छवि करने की साजिश का आरोप लगाया था। एसएसपी ने कहा था कि उन्‍होंने नवंबर में एक भ्रष्‍टाचार और कुछ गंभीर मामलों को लेकर सीएम ऑफिस में एक रिपोर्ट भेजी है। इसमें कुछ पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों के नाम थे। अब वे लोग उनकी छवि करने की साजिश रच रहे हैं। ये फर्जी वीडियो वायरल भी इसी साजिश का हिस्‍सा हैं।

इन पर लगाए थे आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएसपी वैभव कृष्ण ने जो रिपोर्ट लखनऊ भेजी थी, उसमें पांच आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही रिपोर्ट में कई कथित पत्रकारों के नाम भी हैं। आरोप है कि कथित पत्रकारों के इन अधिकारियों से संबंध हैं। ये ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करते हैं। हालांकि, इस बारे में जब एसएसपी से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि रिपोर्ट गोपनीय है। वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। कोई पुष्टि नहीं होने पर पत्रिका भी इन नामों को नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें: noida ssp के मॉर्फ वीडियो वायरल, एसएसपी बोले- भ्रष्‍टाचार मामले में सीएम को रिपोर्ट भेजने पर की गई साजिश

यह कहा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने

इस मामले के बाद गाजियाबाद के कप्तान सुधीर कुमार सिंह ने भी उच्च अधिकारियों को एक पत्र भेजा है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि गौतम बुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण के मामले को लेकर किसी तरह की कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जेल में बंद चंदन राय से उनकी किसी मामले को लेकर कोई चैट नहीं हुई है। उन्होंने इस मामले को लेकर खुद भी पूरी तरह पड़ताल कर ली है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि उच्च अधिकारी चाहे तो इस पूरे मामले की जांच कर सकते हैं। उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि उन्‍होंने इस मामले में उच्‍चाधिकारियों को अपना पक्ष बता दिया है। बता दें कि चंदन राय भ्रष्‍टाचार के मामले में गौतम बुद्ध नगर जेल में बंद है।

Updated on:
03 Jan 2020 11:23 am
Published on:
03 Jan 2020 10:16 am
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला