गाज़ियाबाद

Video: 40 साल की टीचर काे 24 साल के युवक से हुआ प्‍यार, बाद में शिक्षिका का हुआ यह हाल

- गाजियाबाद के विजयनगर से 8 मार्च को लापता हुई थी टीचर - तलाकशुदा थी शिक्षिका, उसके दो बच्चे भी हैं - मसूरी नहर की झाड़ियों से बरामद हुआ है महिला का शव  
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2019, 11:40 AM IST
ghaziabad crime
40 साल की टीचर काे 24 साल के युवक से हुआ प्‍यार, बाद में शिक्षिका का हुआ यह हाल

गाजियाबाद। विजयनगर से 8 मार्च को लापता हुई शिक्षिका का शव मंगलवार को मसूरी नहर की झाड़ियों से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रेमी ने ही उसकी हत्‍या की है।

क्‍या है मामला

आपको बता दें क‍ि विजय नगर निवासी शिक्षिका 8 मार्च को अपने शिक्षण संस्थान गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने मामले में दो युवकों को नामजद कराया था। युवकों से पूछताछ में सुराग न मिलने के बाद टीचर का फोन सर्विलांस पर लगाया गया। उसकी आखिरी लोकेशन गोविंदपुरा इलाके के एक फ्लैट में मिली लेकिन वहां टीचर नहीं मिली। फिर पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया, जिस पर महिला की सबसे ज्यादा बात होती थी। फोन मोदीनगर के दीपक चौधरी के नाम पर मिला। दीपक चौधरी से पछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

शादी का बनाया था दबाव

पुलिस के मुताबिक, दीपक चौधरी और शिक्षिका प्रेम करते थे। 8 मार्च को टीचर उसके फ्लैट पर मिलने गई थी। उसने दीपक पर शादी का दबाव बनाया। इसको लेकर उनमें झगड़ा हुआ और दीपक ने शिक्षिका का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने शव को मसूरी नहर की झाड़ियों में फेंक दिया। एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है क‍ि आरोपी ने पुलिस के सामने सब कुछ बयां कर दिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आपस में प्रेम करते थे। दीपक ने शिक्षिका की हत्या महज इसलिए की है कि वह उस पर शादी का दबाव बना रही थी।

पति के पास रहते हैं शिक्षिका के दोनों बच्‍चे

जानकारी के अनुसार, शिक्षिका तलाकशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों बच्चे उसके पति के पास किसी दूसरे राज्‍य में रहते हैं। तलाक के एवज में शिक्षिका काे 35 लाख रुपए मिले थे। इसके अलावा उसका एक फ्लैट भी था, जिसे वह बेचना चाहती थी। फिलहाल वह एक नामी स्कूल में नौकरी कर रही थी। शिक्षिका और दीपक की अक्सर मुलाकात हुआ करती थी। वह दीपक से शादी करना चाहती थी। दीपक लगातार शिक्षिका को शादी करने का झांसा दे रहा था। बताया जा रहा है क‍ि दीपक कई साल तक टीचर के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा। टीचर की उम्र भी उससे ज्‍यादा थी। दीपक की उम्र 24 वर्ष है जबक‍ि टीचर की उम्र करीब 40 थी। इस वजह से भी वह शादी से इंकार कर रहा था। दीपक की नजर शिक्षिका के पैसे पर भी थी। इस बात को लेकर दोनों में कुछ समय से काफी तनातनी का माहौल चल रहा था। 8 मार्च को दीपक ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया था। वहां शिक्षिका ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो दीपक ने उसकी हत्‍या कर दी।

Updated on:
13 Mar 2019, 11:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान