
सरकारी दफ्तर में हुई ऐसी शादी कि वीडियो हो गया वायरल, नजारा देखकर अफसरों के भी उड़े होश, देखें वीडियो
रामपुर। रामपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक विभागीय बिल्डिंग में शादी समारोह संपन्न हुआ है। वीडियो वायरल हो जाने के बाद उच्च अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी ना होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ा है।
दरअसल, वायरल वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के होर्डिंग से होती है और जैसे-जैसे कैमरा कार्यालय प्रांगण में प्रवेश करता है वैसे वैसे शादी समारोह की सजावट और उस में आए लोग दिखाई देते हैं। वहीं शादी समारोह में आए लोगों के लिए एक विभागीय बिल्डिंग का परिसर पार्किंग स्थल भी बन गया। वीडियो वायरल हो जाने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की बात कही है।
मुख्यालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में शादी समारोह था। शादी कौन करा रहा था और शादी किसकी थी इसकी जानकारी अभी तक किसी के पास नहीं है। बहरहाल, अब ज़िला अधिकारी आंजनेय कुमार ने बताया है कि हर हाल में जांच पड़ताल कराकर शादी कराने वाले शख्स के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसके लिए एक टीम जाँच में जुटी है।
Updated on:
12 Mar 2019, 7:16 PM IST
Published on:
12 Mar 2019, 7:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.