
कचहरी में ट्रेजरी अकाउंटेंट आैर महिला कर्मचारी कर रहे थे एेसा गंदा काम, अचानक पहुंचे ये लोग तो उड़े होश- देखें वीडियो
मेरठ।मेरठ स्थित कचहरी परिसर में स्थित ट्रेजरी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक पहुंची एंटी करप्शन टीम ने ट्रेजरी अकाउंटेंट आैर महिला कर्मचारी को एक साथ रिश्वत लेते दबोच लिया।टीम ने मौके से दोनों के पास से रिश्वत के 6000 रुपये भी बरामद कर लिये।आरोप है कि ट्रेजरी में तैनात अकांउटेंट आैर लिपिक महिला कर्मचारी फैमिली पेंशन बनाने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत मांग रहे थे।
अचानक पहुंची टीम ने दोनों को एेसे पकड़ लिया
जानकारी के अनुसार मेरठ में ट्रेजरी में संदीप अकाउंटेंट आैर नीलम सह लिपिक कर्मचारी के पद कार्यरत है। आरोप है कि अकाउंटेंट संदीप एक परिवार से पेंशन बनाने के पर रिश्वत मांग रहा था।महिला सह लिपिक कर्मचारी नीलम भी उसका साथ दे रही थी।परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने रुपये देने में असर्मथता जतार्इ , तो उनका काम रोक दिया गया।एेसे में परेशान होकर उन्होंने मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दे दी। इस पर मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बाबू को 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसका सहयोग करने वाली एक महिला कर्मचारी भी पकड़ी गई है।आरोपितों को सिविल लाइन थाना ले जाया गया है।एसपी सिटी अखिलेश नारायण का कहना है कि आरोपितों से अभी पूछताछ कर उनके खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
पहले भी रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप
वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया कि इन्होंने फैमिली पेंशन बहाल करने के लिए पहले भी रिश्वत ली थी।इनसे परेशान होकर परिवार ने अकाउंटेंट को रुपये दे दिये, लेकिन पेंशन बहाल न होने आैर दोबारा रुपयों की मांग करने पर परिवार ने मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी।जिसके बाद मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
12 Mar 2019, 7:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.