25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: ‘दरोगा’ स्‍पा पार्लर में करा रहा था मसाज कि पहु्ंच गई पुलिस और…

मॉल में मसाज कराने पहुंचा 'दरोगा', फ्री में मसाज करने की डिमांड की, लेकिन फर्जी दरोगा की खुल गई पोल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 13 Mar 2019, 4:41 PM IST

noida

'दरोगा' स्‍पा पार्लर में करा रहा था मसाज कि पहु्ंच गई पुलिस और...

नोएडा। नोएडा के जीआईपी मॉल में मसाज कराने पहुंचे एक दरोगा का भंडाफोड़ हो गया। दरअसल नोएडा पुलिस ने फर्जी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है, जो यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर सेक्टर 38 के जीआईपी मॉल में एक स्पा सेलून में पहुंचा। जहां मालिक को पुलिस की धौंस देकर फ्री में मसाज करने की डिमांड करने लगा। उसी दौरान जीआईपी चौकी इंचार्ज चेकिंग करते हुए मौके पर पहुंच गए और उन्हें दारोगा की वर्दी पर शक हो गया, जब चौकी इंचार्ज ने पूछताछ की तो शक सही निकला।

इस तरह दरोगा की खुली पोल-

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा आरोपी नीरज तोमर है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर जीआईपी के एक स्पा सलून में मसाज करने पहुंचा था। लेकिन सर्दियों के मौसम में, गर्मी में पहने जाने वाली वर्दी ने उसका पोल खोल दिया। चेकिंग के दौरान वहां पहुंचे चौकी इंचार्ज को उस पर शक हो गया। जब चौकी इंचार्ज ने उससे पूछताछ की तो उसने चौकी इंचार्ज पर रोब जमाने का प्रयास किया और उत्तर प्रदेश पुलिस का आई कार्ड दिखाया। जिस पर प्रशांत नाम लिखा हुआ था। जांच में कार्ड की फर्जी साबित हुआ और उसके पास से बरामद पिस्टल और कारतूस का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला। उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसके पास से पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, कार और फर्जी आई कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने इस फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : VIDEO: नवविवाहिता बहन को अपने ही चचेरे भाई के साथ देख आगबबूला हुआ बड़ा भाई और फिर…रिश्तों को शर्मसार करने वाला खुलासा

पुलिस में नहीं जा सका तो सिलवा ली वर्दी-

सीओ प्रथम कौषतुभ के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला की नीरज तोमर रबूपुरा गांव का निवासी है और लकड़ियों का काम करता है। नीरज पुलिस में भर्ती होना चाहता था, जब कामयाबी नहीं मिली तो उसने पुलिस की वर्दी सिलवा कर पहन ली और अपनी कार से जीआईपी पहुंच गया। वहां स्थित एक सैलून स्पा में पहुंचकर फ्री में मसाज करने की डिमांड करने लगा लेकिन उसकी वर्दी ने पोल खोल दिया और फर्जी दारोगा पहुंच गया सलाखों के पीछे।

ये भी पढ़ें : मौसम वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट, अगलेे 36 घंटों में होगी तेज बारिश