गाज़ियाबाद

Lockdown: यह है मददगार पुलिस, लोनी में फंसे 20 परिवार के पास राशन लेकर पहुंची पुलिस

Highlights . कोरोना वायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों जहां के तहां फंसे . लोगों को खाना और अन्य जरुरी सामान पहुंचाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन प्रयासरत. आमलोग भी कर रहे हैं एक—दूसरी की मदद  
less than 1 minute read
police.png

गाजियाबाद। कोरोना वायरस के चलते देश में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों जहां के तहां फंस गए है। लोगों को खाना और अन्य जरुरी सामान पहुंचाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन प्रयासरत है। वहीं, आमलोग भी किसी न किसी रुप में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। यूपी के गाजियाबाद पुलिस का मानवीय चेहरा भी भी सामने आया है। लोनी कोतवाली प्रभारी ने 20 मजदूरों के परिवार को राशन मुहैया कराया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राशन वितरित किया गया है।

लाॅकडाउन के बाद जिदंगी की रफ्तार थम गई है। लोग जस के तस फंसे हुए है। दिल्ली—एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग मजदूरी कर अपनी गुजर बसर करते हैं। उनके सामने खाने पीने की परेशानी खड़ी हो गई है। खाने—पीने के सामान की उचित व्यवस्था कराई जा रही है। ऐसे में कुछ सामाजिक लोग एवं अधिकारी अपने स्तर से भी ऐसे लोगों की सहायता करने में जुटे हुए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन भी लगातार मुस्तैदी से लगी हुई है।

पुलिस अधिकारी अपने स्तर से भी लोगों की मदद कर रहे हैं। उसी के चलते लोनी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र भडाना ने शनिवार को भी लोनी कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला व लोनी तिराहे के पास रहने वाले जिन लोगों के घर में राशन नहीं था। ऐसे लगभग 20 परिवारों को राशन वितरण किया। पुलिस द्वारा की गई इस मदद के बाद इलाके के सभी लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Updated on:
28 Mar 2020 03:59 pm
Published on:
28 Mar 2020 03:33 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी