गाज़ियाबाद

मस्जिद में रेप के बाद हुई थी मासूम की हत्‍या, मामा-भांजे पकड़े तो उनका संबंध जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में 6 अक्टूबर को मस्जिद में 7 साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ था, मामा-भांजे को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 9:56 AM IST
Ghaziabad News
मस्जिद में रेप के बाद हुई थी मासूम की हत्‍या, मामा-भांजे पकड़े तो उनका संबंध जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

गाजियाबाद। मुरादनगर इलाके में 6 अक्टूबर को मस्जिद में 7 साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ था। उसके परिजनों ने राजनीतिक द्वेष बताते हुए वहां के सभासद पर मासूम की हत्या का शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने सात टीमें गठित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा कर दिया। इस मामले में सगे मामा -भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने मासूम बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या कर उसके शव को धार्मिक स्थल पर फेंके जाने का जुर्म कबूल कर लिया है।

पड़ोस में ही है घर

6 अक्टूबर को मुरादनगर इलाके में एक मस्जिद की छत पर 7 वर्षीय मासूम का शव मिलने की खबर पुलिस को मिली थी। मस्जिद के पड़ोस में ही मासूम बच्ची का घर था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले बच्ची अचानक ही गायब हो गई थी। पीड़ित परिवार ने एक सभासद पर हत्या करने का शक जताया था। इस आधार पर पुलिस ने सभासद के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इस मामले में मासूम के पड़ोस में ही रहने वाले 18 वर्षीय सीबू और उसके मामा 22 वर्षीय मुद्दीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाई के साथ फ्रूटी और चिप्‍स लेने गई थी मासूम

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने सगे मामा और भांजे को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पड़ोस में रहने वाली सात वर्षीय मासूम अपने भाई के साथ दुकान पर फ्रूटी और चिप्स लेने गई थी। उसका भाई फ्रूटी लेकर अपने घर चला गया। जबकि उन्‍होंने उस मासूम को अपने कमरे में बुला लिया। दोनों मामा-भांजे ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने नाड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्‍होंने उसके शव को बोरे में बंद कर अपने कमरे की ही टांड पर रख दिया। तड़के अजान से पहले उन्‍होंने बच्ची के शव को पास में ही बनी मस्जिद की छत पर फेंक दिया, ताकि पुलिस और अन्य लोग गुमराह हो जाएं।

एक ही कमरे में रहते हैं आरोपी

एसएसपी ने बताया कि दोनों युवकों ने यह भी बताया कि उनके आपस में समलैंगिक संबंध हैं। दोनों ही एक कमरे में रहते हैं। उनकी इस करतूत का किसी को पता ना चले, इस कारण उन्होंने मासूम की हत्या कर शव को मस्जिद की छत पर प्‍फेंक दिया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में सभासद काे दोषी नहीं पाया गया है।

Published on: