गाज़ियाबाद

अचानक थाने पहुंची युवती ने पुलिसकर्मियों से की एेसी डिमांड, पूरी न करने पर दी जान देने की धमकी

पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किया यह काम

2 min read
DEMO PIC
अचानक थाने पहुंची युवती ने पुलिसकर्मियों से की एेसी डिमांड, पूरी न करने पर दी जान देने की धमकी

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना मोदीनगर इलाके में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती गुरुवार शाम को अचानक ही थाने पहुंच गर्इ।जब पुलिसकर्मियों ने उससे थाने आने की वजह पूछी। तो सभी लोग उसकी डिमांड सुनकर हैरान रह गये।इतना ही नहीं युवती ने थाने में बैठे इंस्पेक्टर से भी साफ कह दिया कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुर्इ।तो वह यहीं पर जान दे देगी।युवती की बात सुनते ही पुलिस अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गये।साथ ही युवती के परिजनों को थाने बुलाया।आैर युवती को जल्द डिमांड पूरी करने का आश्वासन देकर समझा बुझाकर घर भेजा।

युवती ने जाते ही की यह डिमांड

जानकारी के अनुसार गुरुवार को मोदीनगर कोतवाली में युवती पहुंची।उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह 24 साल की है।आैर अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है।युवती का कहना था कि वह अपने प्रेमी से बेपनाह प्यार करती है।और उसका प्रेमी भी उसकी ही बिरादरी का है।जिससे वह बहुत प्यार करती है। इतना ही नहीं प्रेमी के परिजन भी इस शादी के लिए सहमत भी है।लेकिन युवती के परिजन इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।इसलिए वह मोदीनगर कोतवाली पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में अपने प्रेमी के संग शादी किए जाने की गुहार लगाई है।युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने इस प्रेमी के अलावा किसी अन्य से शादी करना नहीं चाहती।और वह उसके बिना जीवित भी नहीं रह पाएगी।इसलिए वह उसे अपना जीवन साथी बनाना चाहती है।लेकिन इस पूरे मामले में उसके घर वाले बाधक बन रहे हैं।

पुलिस घरवालों को बुलाकर किया यह समाधान

वहीं पुलिस ने युवती की बात को गंभीरता से लेते हुए दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। साथ ही युवती के परिजनों से उसकी इच्छा के अनुसार शादी किए जाने की सलाह दी। फिलहाल लड़की के परिजनों ने इस बात पर विचार करने के लिए कुछ समय मांगा है।

Published on:
19 Oct 2018 11:16 am