उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कुछ कारखानों में हड्डी से मूर्तियां बनाई जा रही थीं। पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम ने इन कारखानों से बड़ी मात्रा में हड्डियां बरामद की है।
यूपी के गाजियाबाद में ऐसी कंपनियों का खुलासा हुआ है जहां हड्डियों से मूर्तियां और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम पुलिस के साथ कारखाने पर पहुंचे, जहां बड़ी मात्रा में हड्डियां बरामद हुई।
मूर्तियां बनाने वाले मशीन को सीज कर दिया गया है। बता दें कि कई दिनों से लोनी इलाके से एक जानकारी सामने आ रही थी। लोगों का कहना था कि लोनी के अलग अलग मोहल्लों में हड्डियों के कारखाने संचालित हो रहे हैं। इन कारखानों में हड्डियों को घिसकर या काटकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी और देव मूर्तियां बनाई जा रही हैं।
छापेमारी के बाद एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि इन कारखानों में हड्डियों की बड़ी खेप तो मिली है, लेकिन गोदाम से अभी तक किसी देवता की मूर्ति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान साथ में मौजूद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। एसडीएम ने बताया कि आरोपियों ने ना तो कारखाना चलाने का लाइसेंस लिया था, और ना ही प्रदूषण बोर्ड से एनओसी ली थी।