गाज़ियाबाद

VIDEO: कब्र में दफन महिला के शव से तांत्रिकों ने काट लिया ये अंग

कब्रों से शवों के निकले अवशेष, मचा हड़कंप एक साथ पांच कब्रों को खुदा देख ग्रामीणों ने सनसनी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

less than 1 minute read

बिजनौर। नजीबाबाद थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में कब्रिस्तान में बनी कब्रों के शवों से अवशेष निकाल लिए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुली कब्रों को बंद कराते हुए घटना को तांत्रिक विद्या से जोड़ते हुए कब्रों से अवशेष निकाल कर घटना को अंजाम देने की बात कही।

दरअसल बिजनौर के साहनपुर नगर पंचायत में बंजारा बिरादरी का कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान में ही हुब्बेअली शाह की मजार है। फज्जू नामक व्यक्ति वहां घास काटने आया था। अचानक उसकी नजर कब्र पर पड़ी तो कब्र खुली हुई थी। आसपास देखा तो एक साथ पांच कब्रे खुली हुई देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कब्र खोदकर शवों के अवशेष बाहर निकाले जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान की और दौड़ने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण करते हुए उन्हें बंद कराया। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्व या तांत्रिक ने कब्र खोदकर शवो की खोपड़ी निकाली और बाकी धड़ ही छोड़ दिया। कब्रों में एक महिला व दो पुरुष के शवों से सिर निकाले गए। जबकि चौथी कब्र खोदने का प्रयास असफल हो गया। कब्र खोदकर अवशेष निकाले जाने की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Updated on:
09 Aug 2019 10:30 am
Published on:
09 Aug 2019 10:20 am
Also Read
View All