गाज़ियाबाद

घर के बाहर आई सास-बहू की लड़ाई, सास ने दी भद्दी-भद्दी गालियां तो बहू ने किया ये काम, वीडियो में देखें हाई प्रोफाइल ड्रामा-

गाजियाबाद के मुरादनगर में ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठी पीड़िता
2 min read
Ghaziabad
घर के बाहर आई सास-बहू की लड़ाई, सास ने दी भद्दी-भद्दी गालियां तो बहू ने किया ये काम, वीडियो में देखें हाई प्रोफाइल ड्रामा-

गाजियाबाद. ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुरादनगर में एक विवाहिता ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गई। यह देख सास ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देकर भगाना चाहा, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। इसी बीच पति भी पत्नी पर चिल्लाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 2 साल पहले उसने मैकेनिकल इंजीनियर से लव मैरिज की थी, लेकिन उसकी सास ने कभी उसे स्वीकार नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के एक साल बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे 20 लाख रुपये दहेज में मांगा जा रहा है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से 8 महीने पहले उसे घर निकाल दिया गया था। अब जब भी वह इंसाफ मांगने के लिए पहुंचती है, तो उसे यही सब सहना पड़ता है।

बता दें कि यह पूरा मामला मुरादनगर के राधे श्याम विहार फेस वन कॉलोनी का है। सास अपनी बहू को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है और उस पर दबाव बनाया जाता है कि किसी तरह से वह खुद यहां से छोड़कर अपने घर चली जाए। लोगों ने बताया कि आए दिन सास और बहू का झगड़ा होता है और अब यह झगड़ा सड़क पर भी आ गया है। वहीं बहू भी अपने फैसले पर अड़ी है। बहू रेखा का कहना है कि वह अपनी ससुराल छोड़कर नहीं जाएगी।

पीड़िता ने बताया कि 2 साल पहले उसने मुरादनगर के राधे श्याम विहार फेस वन कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दौर में उसका पति उसके साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहा था। इसके कुछ दिन बाद ही वह रेखा को वह अपने पैतृक घर पर ले आया, लेकिन उसके परिवार वालों ने उसे स्वीकार नहीं किया। जिसके चलते आए दिन सास और बहू में झगड़ा होने लगा। रेखा का आरोप है कि उसकी सांस आए दिन परिजनों से 20 लाख रुपये लाने की मांग करती है। इसे लेकर आए दिन झगड़ा बढ़ता गया और बहू को सास ने घर से बाहर निकाल दिया, लेकिन बहू घर के दरवाजे पर ही धरने पर बैठ गई। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बहू को घर के अंदर प्रवेश कराया। इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। यदि पीड़िता तहरीर देती है तो उसकी ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
10 Nov 2018 12:02 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई