26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद, फैजाबाद का नाम बदलने के बीच ओवैसी की पार्टी ने छेड़ दिया नया राग

29 नवंबर को ओवैसी की पार्टी करने वाली है लखनऊ में विशाल रैली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जौनपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 10 Nov 2018, 10:19 AM IST

Ovaisi and Yogi

ओवैसी और योगी आदित्यनाथ

जौनपुर. एक तरफ यूपी की योगी सरकार लगातार मुस्लिम नाम वाले शहरों के नाम बदल रही है। मुगलसराय और इलाहाबाद के बाद अब इस कड़ी में फैजाबाद भी जुड़ गया है। फैजाबाद जिले को अब अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। इतना ही नहीं सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि तो अब एक लिस्ट का भी दावा करने लगे हैं कि अभी आगे कई शहर हैं जिनके नाम बदले जाने हैं। इस बीच सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने फिर से मुस्लिम आरक्षण का राग छेड़ दिया है। ओवैसी की पार्टी सच्चर कमेटी की सिफारिशों केा लागू कर आरक्षण देने की मांग कर रही है।

मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर 29 नवम्बर लखनऊ में होने वाले विशाल रैली को सफल बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत एआईएमआईएम नगर इकाई के द्वारा एक सभा जिलाध्यक्ष इमरान बंटी की अध्यक्षता में बड़ी मस्जिद पर की गयी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण का अधिकार समाज के दबे कुचले और पिछड़ों को संविधान से दिया गया है। बावजूद इसके देश का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समाज जो आर्थिक और शैक्षिक रूप से बेहद कमजोर है उसे आरक्षण आज तक नहीं दिय गया। कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार ने तो संसद में अध्यादेश लाकर संविधान की धारा 341 के तहत पसमांदा मुसलमानों को मिलने वाल आरक्षण भी छीन लिया। यही वजह रही कि मुसलमान लगातार पीछे और पीछे होता चला गया।

सच्चर कमेटी ने अल्पसंख्यकों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की बात अपनी रिपोर्ट में कही थी। सच्चर कमेटी ने देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक तबके को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आबादी के अनुपात से आरक्षण देने की सिफारिश की थी। बावजूद इसके किसी भी सरकार ने इसे लागू नहीं किया। लीगल सेल जिलाध्यक्ष जामी हबीब एडवोकेट ने बताया कि 29 नवम्बर को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर हम अपनी मांग को उठाएंगे। व्यापार मंडल कल्याण सिमिति अध्यक्ष जावेद अजीम, जिला कोषाध्यक्ष जावेद सिद्दीकी,जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद, नगर प्रभारी महताब सिद्दीकी, सचिव मेराज व अजीम ने भी अपनी बात कही।

Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग