गाज़ियाबाद

घर में सो रहा था परिवार, अचानक सरिये से भरे ट्रोले की टक्कर से भरभराकर गिर गया मकान, देखें वीडियो

Highlights- मोदीनगर थाना क्षेत्र इलाके में दिन निकलते ही हुआ हादसा- सरिए से भरा तेज रफ्तार ट्रोला घर में घुसा- भीषण हादसे में बाल-बाल बचा पूरा परिवार
2 min read
modinagar.jpg

गाजियाबाद. मोदीनगर इलाके में रविवार दिन निकलते ही सरिए से भरा ट्रोला एक घर में घुस गया, जिससे घर में सो रहे लोगों की जान पर बन आ खतरे में आई। बताया जा रहा है कि ट्रोला का रफ्तार काफी तेज थी। सरिये से भरे ट्रोले ने जैसे ही यू-टर्न लिया तो वह अनियंत्रित हो गया और सीधे घर में जा घुसा। घटना में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि पूरा घर भर-भराकर नीचे आ गिरा। इस घटना के बाद से घर का मालिक काफी डरा हुआ है। उन्होंने इस हादसे में करीब दस लाख रुपये के नुकसान बताया है।

हादसे की जानकारी देते हुए पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि घर में सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान तेजी से उनको घर के हिलने का आभास हुआ। उन्होंने सोचा कि भूकंप आया होगा। इसी बीच पूरा घर अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे के बावजूद परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं, वर्ना बड़ा हादसा भी हो सकता था। बता दें कि यह हादसा एक तेज रफ्तार सरिये से भरे ट्रोले के टकराने के कारण हुआ है। पीड़ित ने बताया कि इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित का आरोप है कि उनके घर के ठीक सामने एक कट बना हुआ है, जो बेहद खतरनाक है। इसे बंद कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण उनका इतना बड़ा नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि हादसे को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक मौके पर पुलिस की टीम नहीं पहुंची है।

Published on:
02 Feb 2020 12:06 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी