गाज़ियाबाद

रोड पर चल रही होंडा सिटी कार में अचानक लगी आग तो इस तरह उठी आग की लपटें कि दहल गए लोग

दो लोगों ने कार से निकलकर जैसे-तैसे बचाई अपनी जान
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 9:42 PM IST
fire in car
रोड पर चल रही होंडा सिटी कार में अचानक लगी आग तो इस तरह उठी आग की लपटें कि दहल गए लोग

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके की राज नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई, जब सड़क पर चलती हुई होंडा सिटी कार आग का गोला बन गई। गनीमत यह रही कि जैसे ही कार में आग लगी तो कार में सवार 2 लोगों ने आनन-फानन में कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जैसे ही कार में आग लगी तो आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

दरअसल गाजियाबाद निवासी हरविंदर सिंह एक ट्रांसपोर्टर हैं। वह अपने एक अन्य साथी के साथ अपनी होंडा सिटी कार में ब्यावर रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे, लेकिन जैसे ही उनकी गाड़ी राज नगर एक्सटेंशन पहुंची तो अचानक ही कार के अंदर मिसिंग हुई और कार में आग लग गई। जैसे ही कार में बैठे हरविंदर सिंह और उसके साथ ही नहीं कार में आग की लपट निकलते देखा तो दोनों ने ही आनन-फानन में कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

जैसे ही कार में आग लगी तो सड़क पर जाम लग गया और इलाके में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया और कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई। कार के मालिक हरविंदर ने बताया कि उनकी कार पिछले 2 दिन से मिसिंग कर रही थी और आज भी कार के अंदर मिसिंग हुई, जिसके बाद अचानक ही कार में भीषण आग लग गई।

Published on: