गाज़ियाबाद

पति ने नहीं धोए कपड़े तो पत्नी ने कर दिया बुरा हाल, पुलिस ने एेसे दिया साथ

मामला सुनकर चौंक गए पुलिस अधिकारी शुरू किया ये काम
2 min read
DEMO PIC
पति ने नहीं धोए कपड़े तो पत्नी ने कर दिया बुरा हाल, पुलिस ने एेसे दिया साथ

नोएडा।अक्सर आप ने सुना होगा पति पत्नी पर तानाशाही करता है, लेकिन यूपी के इस जिले में एक पति ने पुलिस को अपनी एेसी व्यथा सुनार्इ।जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गये।उसने बताया कि उस पर पत्नी अत्याचार करती है।इतना ही नहीं घर की साफ-सफार्इ से लेकर अपने कपड़े धुलवाती है।आैर इसका विरोध करने पर जेल की हवा भी खिला चुकी है।वहीं पुलिस पत्नी की पति पर इस तानाशाही को लेकर दोनों की काउंसलिग में जुटी है।

पत्नी कराती है ये काम विरोध करने उठा लिया था ये कदम

दरअसल यह मामला यूपी के महानगर के गाजियाबाद का है।जहां घूकना निवासी शख्स ने गाजियाबाद महिला थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है।इसमें उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में हापुड़ की युवती से हुर्इ थी।शादी के बाद युवती ने अपने मन से नौकरी शुरू कर दी।आरोप है कि जब पति ने इस पर एतराज जताया।उसने इस पर पति से कहासुनी कर दी।इसके साथ ही नौकरी से देर रात वापिस आने लगी। इतना ही नहीं पत्नी ने पति को घर के काम काज करने की बात कही।जब पति ने इससे इनकार किया। तो आरोप है कि पत्नी के भार्इ आैर मां ने उसके घर अाकर उसकी पिटार्इ तक की।

थाने पहुंचा तो पुलिस ने उल्टा भेज दिया जेल

पीड़ित पति का आरोप है कि जब वह जैसे तैसे कर इसकी शिकायत करने नंदग्राम थाने पहुंचा।यहां से उन्हें सिहानी गेट चौकी जाने के लिए कहा।आरोप है कि जब तक चौकी पहुंचा।तब तक उसकी पत्नी ने 100 नंबर पर काॅल कर पुलिस को मारपीट की जानकारी दे दी।जिसके बाद पुलिस ने पत्नी अौर उसकी मां की शिकायत उल्टा पति को ही धारा 151 लगाकर जेल भेज दिया।साथ ही यहां छुटने पर घर जाकर कपड़े धुलवाए।इससे परेशान होकर पति ने अब गाजियाबाद महिला थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है।वहीं पत्नी ने भी पति के खिलाफ हापुड़ महिला थाने में शिकायत दे दी है।पुलिस इस संबंध में दोनों पति-पत्नी की काउंसलिग में जुटी है।लेकिन आरोप है कि दोनों ही तारीख पर थाने नहीं पहुंचे।

Updated on:
20 Sept 2018 04:04 pm
Published on:
20 Sept 2018 04:04 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई