
मिस्र की महिला के जाल में फंसे बीएसएफ जवान ने सौंप दी देश की खुफिया जानकारी, नोएडा से हुआ गिरफ्तार
नोएडा।सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की आर्इएसआर्इ एजेंट महिला के हनीट्रैप में फंसकर जासूसी में लगे बीएसएफ के जवान को यूपी एटीएस ने मंगलवार को नोएडा में गिरफ्दतार कर लिया है।बीएसएफ जवान की पहचान मध्यप्रदेश के निवासी के रूप में हुर्इ है।आरोप है की यह जवान पिछले दो सालों से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से पाकिस्तान को सेना की गुप्त जानकारी दे रहा था।जिसका खुलासा होने पर एटीएस ने जवान को दबोच लिया।वहीं सभी एजेंसियां जासूसी को लेकर अन्य जवानों की जांच में जुटी है।इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर सभी स्तर पर एजेंसियों ने काम शुरू कर दिया है।
महिला ने सेना पत्रकार बताकर जवान को जाल में फंसाया
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हनीट्रैप में फंसे बीएसएफ के जवान की पहचान मूलरूप से मध्यप्रदेश के रीवा निवासी अच्युतानंद मिश्रा के रूप में हुर्इ है। अच्युतानंद 2006 में बीएसएफ की नौकरी ज्वाइन की थी।इसके बाद आर्इएसआर्इ के फैलाए हुए जाल में दो साल पहले वह फंस गया। दो साल से बीएसएफ जवान आर्इएसआर्इ की एजेंट के जाल में सोशल मीडिया यानि फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पर फंस गया। यहां महिला ने खुद को मिस्र की सेना का पत्रकार बताते हुए दोस्ती की। इसके बाद जवान को हनीट्रैप के जाल में फंसा लिया।जिसके बाद से जवान पाकिस्तान समेत आर्इएसआर्इ एजेंसियाें को सेना की खुफिया जानकारी देने लगा था।इतना ही नहीं एटीएस के हत्थे चढ़ा जवान पाकिस्तान के नंबर पर महिला से संपर्क में था।वह व्हाट्सएेप समेत अन्य सोशल मीडिया साइटों के जरिए पाकिस्तान एजेंटों के संपर्क में था।जो लगातार उससे गृप्त जानकारी ले रही थी।साथ कश्मीर जैसे मुद्दों समेत अन्य पर उसके दिमाग डायवर्ट कर रही थी।
एेसे पहुंचा रहा था जवान सेना की खुफिया जानकारी
जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान ने सेना की गुप्त जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर एक फेंक प्रोफाइल बनाया।इसके माध्यम से ही वह पाकिस्तान खुफियां एजेंसियों को सेना की गुप्त जानकारी देने लगा था।आरोप है कि हनीट्रैप में फंसा जवान महिला से अलग अलग नंबरों पर बात करता था।जवान ने एटीएस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह महिला के फर्जी सोशल आर्इडी पर चैट के माध्यम से सेना की खुफिया जानकारी दे रहा था। आरोप है कि जवान ने आर्इएसआर्इ को सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज भी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से भेजे थे।वहीं एजेंसियों को शक है कि जवान इसके बदले किसी से रुपया तो नहीं ले रहा था।
मुकदमा दर्ज कर अब इस जांच में जुटी एटीएस व एजेंसियां
बीएसएफ जवान के जासूसी करने की जानकारी मिलते ही एटीएस टीम ने नोएडा से जवान को गिरफ्तार करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एटीएस समेत अन्य बड़ी एजेसियों ने जांच शुरू कर दी है कि कोर्इ आैर सेन्य जवान तो इस तरह की जासूसी में लिप्त नहीं है। इसके साथ ही गिरफ्त में आए जवान से पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
19 Sep 2018, 5:44 PM IST
Published on:
19 Sep 2018, 2:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.