गाज़ियाबाद

Ghaziabad में पति-पत्नी पाए गए Corona पॉजिटिव, 21 संदिग्ध आए सामने

Highlights . मोहन नगर की एक सोसाइटी में रहते है पति—पत्नी. महिला नोएडा की एक कंपनी में करती है जॉब. दोनों को गाजियाबाद के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती
2 min read
1800x1200_coronavirus_1_1.jpg

गाजियाबाद। मोहन नगर इलाके में पति-पत्नी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 21 लोग कोरोना वायरस के संदिग्ध पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही सभी को क्वॉरेंटाइन किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

मोहन नगर इलाके स्थित सेवियर नामक सोसाइटी में रहने वाले एक पति पत्नी सुबह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की तो उनके संपर्क में आने वाले 21 लोगों में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दिए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को क्वॉरेंटाइन करते हुए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 3 दिन बाद रिपोर्ट आने के बाद ही कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो पाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को शनिवार रात जानकारी मिली थी कि मोहननगर स्थित सिविल सोसाइटी में रहने वाले पति पत्नी कोरोना वायरस की पॉजिटिव हैं। इन्होंने लाल पैथोलॉजी में कोरोना की जांच कराई थी। जांच में कोरोना वायरस पॉजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि इनकी गहनता से जांच की गई तो पता चला कि दोनों ग्रेटर नोएडा के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाई गई महिला नोएडा की एक कंपनी में एचआर मैनेजर है, जबकि उसका पति इंश्योरेंस में। उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में 21 लोग आए है। शुरुआती जांच में भी सभी को कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं। इन सभी को क्वॉरेंटाइन करते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जांच के लिए सैंपल भेज दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में जितने भी केस पाए गए हैं। वह सब ट्रैवलर्स हिस्ट्री के ही पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। फिलहाल L1 kovid हॉस्पिटल मुरादनगर सामुदायिक केंद्र में बनकर तैयार है। जिसके अंदर 30 बेड लगाए गए हैं। यहां 25 लोगों का स्टाफ तैनात किया जाना हैं।

यह भी पढ़ें: coronavirus 1 व्यक्ति ने किया 13 लोगों को संक्रमित, कंपनी मालिक पर एफआईआर

Updated on:
29 Mar 2020 08:33 pm
Published on:
29 Mar 2020 08:32 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी