गाज़ियाबाद

5 साल के मासूम बेटे की जिद ने वह कर दिया जो सारे रिश्तेदार भी न कर सके

बेटे ने लिख दी पति-पत्नी के जीवन की नई कहानी

3 min read
demo pic
5 साल के मासूम बेटे की जिद ने वह कर दिया जो सारे रिश्तेदार भी न कर सके

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें करीब 3 साल से अलग रह रहे एक दंपत्ति को उनके 5 साल के मासूम ने कोर्ट परिसर में ही एक होने को मजबूर कर दिया। जिसे देख कर कोर्ट में खड़े अन्य लोग और जज भी हैरान रह गए। आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में रहने वाले एक युवक की शादी लोनी में रहने वाली एक युवती के साथ 5 साल पहले हुई थी।

शादी के बाद करीब 1 साल तक सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन एक साल बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार शुरू हो गई। हालांकि 1 साल बाद उन्हें एक पुत्र रत्न की भी प्राप्ति हुई। लेकिन आपस में दोनों पति-पत्नी का झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया। जिसके बाद तमाम रिश्तेदारों द्वारा भी दोनों के बीच सुलह कराने के तमाम प्रयास किये गए, लेकिन किसी को भी इस मामले में कोई कामयाबी नहीं मिली। बाद में गाजियाबाद के महिला थाने में पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ तहरीर दी गई और गाजियाबाद कोर्ट में गुजारा भत्ता लेने के लिए केस भी दायर किया गया।

वहीं दूसरी तरफ इसके पति ने भी अपने पुत्र को वापस लेने के लिए कोर्ट में केस दायर कर दिया। लगातार दोनों के केस की सुनवाई चलती आ रही थी। गुरुवार को बच्चे के पिता द्वारा दायर किए गए केस की सुनवाई होनी थी। इस दौरान कोर्ट में पति पहले से ही मौजूद था और पत्नी अपने बच्चे के साथ कोर्ट में पहुंची। जैसे ही बच्चे ने अपने पिता को देखा तो बच्चा अपने पिता के पास जाकर जोर-जोर से रोने लगा और अपने पिता के साथ जाने की जिद करने लगा। जैसे ही बच्चे ने अपने पिता से उनके साथ जाने की जिद की तो बच्चे को रोता हुआ देख कोर्ट परिसर में खड़े अन्य लोग और मौजूद कई वकीलों ने भी दोनों पति-पत्नी को काफी समझाया और बच्चे की खातिर दोनों को सारे मतभेद भुलाकर एक होने की सलाह दी।

जिस पर दोनों पति-पत्नी सहमत हो गए। उधर पति ने फैसले की शुरुआत करते हुए सबसे पहले अपनी पत्नी से सभी के सामने सॉरी बोला और कहा कि आगे से कभी ऐसा कोई कार्य नहीं होगा, जिससे आपको कोई परेशानी हो तो वहीं पत्नी ने भी सभी के सामने अपने पति को माफ करते हुए कहा कि वह अब अपना केस वापस लेने के साथ ही बच्चे की खातिर सारे मतभेद भुलाने के लिए भी तैयार है। पत्नी बस सभी के सामने इतना कहकर अपने पति के कंधे से लगकर भावुक हो गई और तभी निर्णय लिया कि दोनों ही अपने-अपने केस वापस लेंगे और आज से बच्चे की खातिर अपनी नई जिंदगी शुरु करेंगे। दोनों पति पत्नी के इस प्रकरण को देखकर मौजूद जज भी हैरान रह गए और उन्होंने भी दोनों को एक रहने की सलाह दी।

दोनों ने ही अपने-अपने केस वापस लेने की एप्लीकेशन जमा कर दी है। हालांकि अभी तक दोनों के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर न्यायालय द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। दोनों पति-पत्नी के द्वारा सारे मतभेद भुलाकर एक साथ नई जिंदगी की शुरुआत किए जाने की बात कहकर पति अपनी पत्नी और बच्चे के लिए आइसक्रीम लेकर आया।जिसके बाद तीनों ही खुशी-खुशी अपने घर के लिए रवाना हो गए। बहरहाल इस पूरे प्रकरण के बाद यह साबित हो गया कि आखिर जिस कार्य को बड़े-बड़े लोग नहीं करा पाए वह कार्य महज एक 5 साल के मासूम ने कर डाला, क्योंकि जब दोनों पति-पत्नी के बीच जब झगड़े की शुरुआत हुई थी तो दोनों के ही रिश्तेदारों के द्वारा भी इनके बीच की दूरी खत्म कराने का प्रयास किया गया था। लेकिन सभी लोग इस मामले में असफल रहे और अब 5 साल के मासूम ने गुरुवार को दोनों पति-पत्नी के बीच की दूरियां खत्म कर डालीं।

Published on:
08 Jun 2018 07:43 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट