गाज़ियाबाद

केन्द्रीय मंत्री ने शान से लहराया था सबसे ऊंचा तिरंगा, लेकिन योगी राज में हो गया घोर अपमान

योगी राज में तिरंग का हुआ घोर अपमान, मचा हहाकार।
2 min read
insult of indian flag in yogi government

गाजियाबाद। देशभर में आज शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे देश में आज भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद किया जा रहा है। लेकिन, राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शहीदी दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंते का अपमान हुआ। यूपी में सबसे ऊंचा तिरंगा आज हवा में फटा हुआ लहराता नजर आया। सूत्रों के मुताबिक इसके संबंध में नगर निगम को सूचना दे दी गई थी। लेकिन, इसके बावजूद उसे बदला नहीं गया। उधर नगर निगम अब इसे कैमिकल फैक्ट्री के धुंए और तेज हवा के दबाव को बताकर अपने गले की फांस को निकालने की कोशिश कर रहा है। निगम का दावा है इसे तुरंत बदले जाने के आदेश दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्यामा मुखर्जी पार्क में 26 जनवरी को यूपी के सबसे ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया था। 205 फीट के तिरंगे को लगाने पर 22 लाख 73 हजार रुपये खर्च किए गए थे। सांसद वीके सिंह ने शानो शौकत के साथ इसका ध्वजारोहण किया था। देशभर में आज शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन, योगी राज में यूपी का आईना गाजियाबाद में ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान हुआ। यहां देश के गौरव को बयां करने वाला तिरंगे हवा में फटा हुआ लहराता नजर आया। इससे कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय ध्वज काला पड़ गया था। तब इसे बदलवाया गया था। आज तमाम राजनीतिक दलों ने अपने स्तर पर फोटो खिंचवा कर शहीदी दिवस मनाया।। लेकिन, किसी का भी ध्यान इस तरफ नहीं गया।

मेयर का कहना

वहीं, इस मामले में नगर निगम की मेयर आशा शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में काफी पॉल्यूशन है। झंडे का काफी ऊंचा होने की वजह से यहां पर हवा का काफी दबाव हो गया और ये फट गया। इसे तुरंत बदलवाए जाने के आदेश दिए गए हैं। फैक्ट्री के पॉल्यूशन को लेकर भी पदूषण नियंत्रण बोर्ड को लेटर लिखा गया है। बहरहाल, इसमें गलती जिस किसी का भी हो, लेकिन शान से लहराने वाले इस तिरंगा का अपमान होना शर्मिंदगी की बात है।

Published on:
23 Mar 2018 06:00 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा का किया अपहरण, 7 घंटे तक कार में रखा, फिर एनएच-9 किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा