गाज़ियाबाद

कोरोना के खौफ में यूपी के इस जेल में बंद 89 कैदियों को छोड़ा गया

जेल से मुक्ति मिलने पर बंदियों ने जाहिर की खुशी
less than 1 minute read
jail.png

गाजियाबाद. कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए गाजियाबाद की डासना जेल से 89 बंदियों को अंतरिम जमानत पर 8 हफ्ते के लिए सोमवार को छोड़ दिया गया। इनमें एक महिला बंदी भी सामिल हैं। सभी से व्यक्तिगत बॉन्ड भरवाने के बाद जेल से रिहाई की गई। भले ही एक तरफ कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन जेल से रिहा होने वाले सभी बंदी बेहद खुश दिखाई दिए। आश्चर्य की बात यह है कि यह उनके परिवार वालों के लिए उस वक्त और भी आश्चर्य री बात होगी, जब वे अचानक ही अपने घर पहुंचेंगे।

देशभर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के खौफ के बीच कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। इस बीच जेलों में भीड़ कम करने के इरादे से मामूली अपराध में बंद कैदियों को लेकर सरकार ने एक अहम फैसला लिया गया है। इसके तहत जो अंडर ट्रायल बंदी लंबे वक्त से जेल में बंद हैं। उन्हें 2 महीने के पैरोल पर रिहा किया जाए। शासन के इसी आदेश की वजह से गाजियाबाद की डासना जेल से भी 89 बंदियों को रिहा किया गया। इसके साथ ही सरकारी खर्चे पर ही इन सभी बंदियों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। रिहा होने वाले बंदियों ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस के चलते 2 महीने की पैरोल पर छोड़ा जा रहा है।

Published on:
30 Mar 2020 04:01 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी