गाज़ियाबाद

कोर्ट के आदेश पर इस बड़े जैन मुनि के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस- देखें वीडियो

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2018, 10:59 AM IST
Ghaziabad News
कोर्ट के आदेश पर इस बड़े जैन मुनि के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस- देखें वीडियो

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाने में जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वैशाली सेक्टर-3 स्थित जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष महीम जैन ने जैन मुनि के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जैन मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला इसी वर्ष अगस्त में जैन मुनि का एक युवती के साथ वायरल वीडियो से जुड़ा हुआ है। महीम जैन वैशाली सेक्टर-3 स्थित महावीर वाटिका स्थित जैन मंदिर के अध्यक्ष हैं। उनका कहना है ।कि महाराष्ट्र के रहने वाले संजय जैन उर्फ नयन सागर महाराज से उनकी मुलाकात बीते साल जुलाई में हुई थी। नयन सागर महाराज वर्तमान में निर्मलायतन आश्रम, नानौता सहारनपुर में रहते हैं। उन्होंने जैन मुनि से नवंबर 2017 में जैन मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव कराया था।

युवती के साथ देखे गए थे मुनि

इसी वर्ष अगस्त में जैन मुनि का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुनि एक युवती के साथ देखे गए। महीम का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद से जैन समुदाय के लाखों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। वैशाली जैन मंदिर में चतुर्मास करके जैन मंदिर समाज के साथ जुड़े सभी व्यक्तियों और भक्तों के साथ फर्जी महाराज बनकर धोखाधड़ी की है। इसके चलते उनके खिलाफ जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष महिम जैन ने न्यायालय द्वारा मामला दर्ज कराया है। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के आधार पर थाना इंदिरापुरम में जैन मुनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान