22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस जिम ट्रेनर और भाईदूज पर एक भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी

less than 1 minute read
Google source verification
gzb

इस जिम ट्रेनर और भाईदूज पर एक भाई की हत्या करने वाले हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने जिले में कुछ दिन पहले हुई हुई सनसनीखेज हत्या मामले में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहकड़े गए बदमाशों ने पूछ-ताछ में कबूल किया की दिल्ली एनसीआर में लगभग 1000 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

दरअसल भाई दूज के दिन एक मनोज नाम का एक युवक अपनी बहन के साथ वापस लौट रहा था। तभी कविनगर डायमंड फ्लाईओवर के पास आरोपियों ने मनोज और उसकी बहन की बाइक को रोका और लूट की कोशिश की, जब मनोज ने विरोध किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। इसके अलावा कुछ दिन पहले लोनी थाना क्षेत्र में जिम ट्रेनर परवेज की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदातों के अलावा पकड़ गए आरोपियों पर गाजियाबाद अलग-अलग इलाकों में चोरी हत्या लूट जैसे कई संगीन अपराधों में नाम चल रहे थे।

पकड़े गए हत्यारोपियों की पहचान लोनी निवासी नदीम और समीर के रुप में हुई है इनके साथ एक साथी सोहेल भी पकड़ा गया है। दोनों बदमाशों इन घटनाओं को कबूला है और इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में लगभग 1000 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान बताया कि वे नोएडा-दिल्ली में मोटरसाइकिल से आते जाते लोगो से लूटपाट करते थे। इन आरोपियों के पास से 1 तमंचा, 1 पिस्टल और लुटे हुए 6 मोबाइल बरामाद किए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग