गाज़ियाबाद

कार चोरी होने पर कुमार विश्वास ने दिया बड़ा बयान, सुनकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Highlights- डाॅ. कुमार विश्वास ने कहा- चिल मारो यार, फॉर्च्यूनर चोरी हुई है 'फॉर्च्यून' नहीं- गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित घर के बाहर के बाहर चोरी हुई थी कार- गाजियाबाद पुलिस का दावा जल्द चोरों को गिरफ्तार कर बरामद की जाएगी कार

less than 1 minute read

गाजियाबाद. घर के बाहर से फॉर्च्यूनर कार चोरी होने की खबर सुर्खियों में आने के बाद मशहूर कवि डाॅ. कुमार विश्वास ने अपने ही अंदाज में दिलचस्प ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि फाॅर्च्यूनर कार चोरी हुई है, 'फाॅर्च्यून' (तकदीर) नहीं। चिल मारो यार प्यार और संस्कार सलामत रहें कार तो बहुत मिलेंगी।

बता दें कि डाॅ. कुमार विश्वास की फाॅर्च्यूनर कार शुक्रवार की रात उनके गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित घर के बाहर के बाहर ही खड़ी थी, शनिवार सुबह कार वहां से गायब थी। इसकी जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि काले रंग की फॉर्च्यूनर कार शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे चोरी हुई है। कार की तलाश में गाजियाबाद पुलिस ने कई टीम को लगाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करते हुए कार को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है।

बता दें कि मशहूर कवि डाॅ. कुमार विश्वास भारत ही नहीं अन्य देशों में भी अपनी कविताओं को लेकर चर्चित हैं। डाॅ. विश्वास साहित्य जगत के सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कवि हैं। वह अन्ना आंदोलन से भी जुड़े और शुरुआत में आम आदमी पार्टी का भी हिस्सा रहे। हालांकि अब वह केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते नजर आते हैं। हाल ही में डाॅ. विश्वास की किताब 'फिर मेरी याद' भी आई है, जो बेस्ट सेलर बन चुकी है।

Published on:
16 Feb 2020 12:17 pm
Also Read
View All