गाज़ियाबाद

सोशल मीडिया पर महिला ने लड़की के नाम से बनाई फेक आईडी और पोस्ट कर दी अश्लील फोटो, फिर जो हुआ…

कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिसके कारण सोशल मीडिया की वजह से लोग मुसीबत में पड़ जाते हैं।

2 min read
pic
सोशल मीडिया पर महिला ने लड़की के नाम से बनाई फेक आईडी और पोस्ट कर दी अश्लील फोटो, फिर जो हुआ...

गाजियाबाद। यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन क्या करें, लोगों में खासकर युवा सोशल मीडिया से इस कदर जुड़ गए हैं कि वह इसके बिना शायद ही रह पाए। वहीं कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिसके कारण सोशल मीडिया की वजह से लोग मुसीबत में पड़ जाते हैं या सलाखों के पीछे भी जाना पड़ जाता है।

वहीं अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अपनी पुरानी रंजिश को लेकर सोशल मीडिया पर एक लड़की की फेक आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दी गई। जैसे ही उस लड़की को इसके बारे में पता चला तो इसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की। जिसके बाद परिजनों ने थाना इंदिरापुरम में मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस की गहन जांच के बाद आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाली लड़की की पड़ोसन को ही पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में एक महिला की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी गई। आरोप है कि महिला की पड़ोसन ने ही इस काम को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को आज गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला ने पहले पीड़ित पक्ष के परिवार के दो पुरुषों पर अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

दोनों पक्षों में यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। लेकिन उसका बदला लेने के लिए अब लड़की की पड़ोसन ने उसकी फेक आईडी तैयार की और उसके जरिए अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। जैसे ही इसकी जानकारी पीड़ित लड़की को मिली तो उसकी शिकायत थाना इंदिरापुरम पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच के बाद पीड़ित लड़की की पड़ोसन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Published on:
20 May 2018 05:11 pm
Also Read
View All
Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए