गाज़ियाबाद

Diwali 2018: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए रेलवे ने चलाईं ये स्‍पेशल ट्रेनें

दिवाली (Diwali 2018) और छठ पूजा (chhath puja 2018) के लिए अपने घरों को जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

2 min read
Diwali 2018: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए रेलवे ने चलाईं ये स्‍पेशल ट्रेनें

गाजियाबाद। दिवाली (Diwali 2018) और छठ पूजा (chhath puja 2018) के लिए अपने घरों को जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। वैसे तो त्‍योहारों को देखते हुए सभी ट्रेनें लगभग फुल चल रही हैं। ऐसे में कुछ स्‍टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव न होने के ककारण दूसरे स्‍टेशन जाना पड़ता है। इससे उनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। रेलवे ने इनको देखते हुए दिवाली (Diwali 2018) और छठ पूजा (chhath puja) के लिए चार स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं। खास बात यह है कि इनका स्‍टॉपेज गाजियाबाद में रखा गया है। इससे गाजियाबाद से सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें

Diwali 2018: दिल्‍ली-एनसीआर में पटाखे जलाने को लेकर आया बड़ा फैसला!

भारतीय रेलवे ने चलाईं Special Trains

त्‍योहार पर सार्वजनिक परिवहन में सफर करना तो दूर पैर रखना तक काफी मुश्किल होता है। खासतौर से होली (Holi), दिवाली (Diwali 2018) या छठ पूजा (chhath puja) पर। इनको देखते हुए सभी सीटें पहले ही फुल हो जाती हैं। इस बार दिवाली (Diwali) 7 नवबंर 2018 को पड़ रही है जबक‍ि छठ (chhath puja) 13 नवबंर को है। इसको देखते हुए पूर्वांचल और‍ बिहार की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। अब इनमें बस तत्‍काल का सहारा है। ऐसे मे भारतीय रेलवे ने कई स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें से चार ट्रेनों का स्‍टॉपेज गाजियाबाद स्टेशन पर भी होग।

दिवाली (Diwali) और छठ पूजा (chhath puja) के लिए Special Trains

1. 04042/04041: आनंद विहार-जयनगर स्पेशल

- मंगलवार व बुधवार

- 16 अक्तूबर से 21 नवंबर तक

2. 04030/04029

- दिल्ली जंक्शन से मुजफ्फरपुर स्पेशल

- प्रत्येक बुधवार व शनिवार

- 17 अक्तूबर से 18 नवंबर तक

3. 04022/04021: आनंद विहार-पटना स्पेशल

- प्रत्येक शनिवार

- 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक

4. 04044/04043- आनंद विहार-गया स्पेशल

- प्रत्येक रविवार

- 4 नवंबर से 18 नवंबर तक

ये भी पढ़ें

IRCTC ने पेश किया ये नया फीचर, सबको मिलेगी सुविधा
Published on:
15 Oct 2018 01:11 pm
Also Read
View All