गाज़ियाबाद

भारत का सबसे लंबा एलिवेटेड रोड शुरु करने के लिए उठाया गया ये बड़ा कदम

महानगर में बन रहे देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रोड को जल्द शुरु करने लिए काम किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 11:43 AM IST
elevated road

गाजियाबाद। महानगर में बन रहे देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रोड़ का पिछले दिनों सपा नेताओं द्वारा जबरन उद्घाटन किए जाने के बाद प्राधिकरण के अवाला इस प्रोजेक्ट को शुरु करने के लिए निर्माण करने वाली नवयुगा कंपनी ने भी इसे जल्द ही शुरू कराने का दवाब प्राधिकरण पर बनाने लगी है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को सपाईयों द्वारा इस परियोजना के जबरन उद्घाटन के दौरान गार्डों के साथ हुई बदसलूकी के कारण कंपनी जल्द ही इस प्रोजेक्ट को जनता को सौंप देने के पक्ष में हैं। इसे लेकर कंपनी के अधिकारी जीडीए से लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं।

वहीं प्राधिकरण भी शासन को इसके उद्घाटन के लिए लगातार रिमांइडर भेज रहा है। लेकिन शासन की तरफ से अभी तक कोई तारीख इसके लिए फाइनल नहीं हो पाई है। ऐसे में प्राधिकरण की तरफ से समस्या के निस्तारण को लेकर उच्च स्तर पर बातचीत की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही इसकी दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

एनओसी के बाद शुभारंभ में भी देरी

बता दें कि पर्यावरण एनओसी मिलने में एलिवेटेड रोड को 8 महीने से ज्यादा का वक्त लग गया था। पिछले वर्ष ही जुलाई से एनओसी की अर्जी पर मार्च में रजामंदी मिली। परियोजना के उद्घाटन के लिए जीडीए के अधिकारी अब तक 4 बार शासन से मिल चुके हैं। लेकिन अब शासन के स्तर से भी शुभारंभ को लेकर कोई वादा नहीं किया जा रहा है। प्रोजेक्ट का काम लगभग 98 फीसदी पूरा हो चुका है।

यूपी गेट पर हो रहा वेलकम गेट का निर्माण

वहीं जीडीए दिल्ली की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के स्वागत के लिए वैलकम गेट का निर्माण भी करा रहा है। जीडीए के अधीक्षण अभियंता एसएस वर्मा ने बताया कि स्वागत गेट कॉरपोरेट सोशल रेशो के तहत बनवाए जा रहे हैं। इसमें शहर की एक नामी कंपनी के साथ मिलकर स्वागत तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही इनका निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। सडक़ के दोनों छोरों पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए लो हाइट बैरियर लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के लिए शासन को रिमाइंडर भेजा गया है।

Published on: