गाज़ियाबाद

बहू का चल रहा था अवैध संबंध, जब सास को लगी भनक तो प्रेमी ने उसके साथ कर दिया ये काम

सास ने बहू से प्रेमी के घर को आने से रोकने को कहा था
2 min read
lover killed

गाजियाबाद. सिहानी गेट थाना क्षेत्र के कालका गढ़ी चौक इलाके में रहने वाली शारदा देवी के बड़े बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उस बेटे की विधवा पत्नी, शारदा देवी के घर में ऊपरी हिस्से में रह रही थी । इसी दौरान उनकी विधवा बहू की अमित कुमार नाम के शख्स से शारीरिक संबंध बन गए । इस संबंध का पता सास शारदा देवी को पता चला गया। पहले से शादीशुदा अमित लगातार शारदा देवी के घर में उस समय आया जाया करता था, जब घर में उनकी बड़ी पुत्रवधू ऊपर के हिस्से में अकेली होती थी । घटना के रोज शारदा देवी ने सब कुछ देख लिया और इस बात का ऐतराज़ करने लगी। सास ने बहू से सख्ती से कहा कि आज के बाद वह कभी भी घर पर नहीं आना चाहिए। इसकी जोनकारी बहू ने अपने प्रेमी अमित को दे दी । यह सुनने के बाद अमित ने पहले शराब पी और फिर शारदा देवी का मुंह दबाकर एक के बाद एक कई वार उन पर किए, जिससे उनकी मौत हो गई।

दरअसल, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के कालका गढ़ी चौक इलाके में 10 तारीख को हुई बुजुर्ग महिला शारदा देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है । इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में अमित कुमार नाम के एक शख्स को पकड़ा है । पुलिस का कहना है कि अमित का शारदा देवी की विधवा पुत्रवधु के साथ अफेयर चल रहा था। जब इस की भनक उनकी सास शारदा को लग गई तो आरोपी ने 10 मई को गाजियाबाद के सिहानी गेट इलाके के कालका गढ़ी चौक इलाके में बुजुर्ग शारदा देवी नाम की महिला की घर में ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या विधवा पुत्रवधु भी इस पूरे कांड में शामिल थी?

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता के बेटे ने अपनी करतूत से किया पार्टी को किया शर्मसार, लखनऊ से दिल्ली तक मचा हड़कंप


अवैध संबंधों की आग में जल रहा कातिल अमित
घटना के बाद शहर में बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे और पुलिस के लिए यह केस खोलना एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक अमित हापुड़ का रहने वाला है। वह पहले से शादीशुदा भी है। अमित का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर एक बार वह जेल भी जा चुका है। वह गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में पैठ बाजार लगाता है। इसी बाजार में शारदा की विधवा पुत्रवधु से उसकी मुलाकात हुई थी और बाद में यह मुलाकात अवैध संबंधों में बदल गई थी।

Published on:
14 May 2018 02:17 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी