गाज़ियाबाद

पति से तलाक लेकर लिव इन में रह रही टीचर का बोरे में मिला शव, पुलिस ने एेसे पकड़ा प्रेमी- देखें वीडियो

- तलाक के बाद शिक्षिका की आरोपी युवक से हुर्इ थी दोस्ती -पुलिस ने शिक्षिका के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2019, 5:53 PM IST
news
पति से तलाक लेकर लिव इन में रह रही टीचर का बोरे में मिला शव, पुलिस ने एेसे पकड़ा प्रेमी- देखें वीडियो

गाजियाबाद।गाजियाबाद के कवि नगर इलाके से 8 मार्च को अचानक लापता हुई एक शिक्षिका का शव थाना मसूरी इलाके में नहर के पास से एक बोरे में बंद मिला है।पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए शिक्षिका की हत्या करने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर उसकी हत्या की वजहों का भी खुलासा किया।इसे जानकर महिला शिक्षिका के परिजनों के साथ ही अन्य लोग भी दंग रह गये।

शिक्षिका के परिजनों ने स्कूल से घर लौटते समय लापता होने की दी थी शिकायत

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि 8 मार्च को शिक्षिका के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत दी थी।इस पर कविनगर पुलिस ने अपहरण की आशंका में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया। जिस पर उसकी सबसे ज्यादा बात हुर्इ। पुलिस ने मोदीनगर इलाके में रहने वाले दीपक चौधरी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई। इस पर आरोपी ने बताया कि उसका आैर शिक्षिका का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। और शिक्षिका का कुछ दिन पहले ही अपने पति से तलाक हुआ था। शिक्षिका के दो बच्चे भी हैं। जो कि पति के साथ ही रहते हैं। तलाक के बाद शिक्षिका आैर दीपक लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। एसपी सिटी ने बताया कि दीपक के अनुसार 8 मार्च को भी शिक्षिका अपने स्कूल से घर जाने के बजाय गोविंद पुरम स्थित उसके फ्लैट पर पहुंच गई। जहां पर दोनों ने ड्रिंक की और खाना खाया।इसके बाद शिक्षिका उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। दीपक के विरोध करने पर उसे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। इस पर आरोपी ने शिक्षिका का गला दबा दिया। इससे वह बेहोश हो गर्इ। वहीं आरोपी दीपक उसे कमरे में बंद कर चला गया। अगले दिन वह फ्लैट पर पहुंचा तो शिक्षिका मृत हाल में पड़ी मिली।

आरोपी ने मृतका के शव को एेसे लगाया ठिकाने

शिक्षिका को मृत पाकर आरोपी दीपक ने सारे सुबूत मिटाने के लिए उसके शव को बैग में बंद कर मसूरी इलाके में स्थित झाड़ियों में फेंक दिया।एसपी सिटी ने बताया कि दीपक ने बाकी सबूत भी सब खत्म कर दिए थे। लेकिन अब गहनता से पूछताछ किए जाने के बाद दीपक ने अपना जुर्म कबूल करते हुए शिक्षिका की हत्या किए जाने का कारण और उसके शव को ठिकाने लगाने तक की व्यथा पुलिस के सामने बताई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Updated on:
13 Mar 2019, 5:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान