
सड़क किनारे खड़ी उबर कैब में इस हाल में मिला चालक, देखते ही हैरान रह गये लोग- देखें वीडियो
बुलंदशहर।बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में सड़क किनारे खड़ी उबर कैब देखकर सनसनी फैल गर्इ।इसकी वजह कैब के अंदर उसके चालक का शव पड़ा होना था।इसकी सूचना पर पहुंची सिकंद्राबाद पुलिस ने कैब चालक के शव काे कब्जे में ले लिया।कैब चालक मंगलवार को दिल्ली से निकला था।इसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया।वहीं कैब मालिक ने जब कार का जीपीएस जांच की, तो उसकी लोकेशन सिकंद्राबाद की मिली।पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
गाड़ी बिना बुक कराये सिकंद्राबाद लेकर पहुंचा चालक
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर निवासी समीर दिल्ली में विकास की उबर कैब चालक था। वह दिल्ली आैर एनसीआर में उसकी कैब चलाता था। इसदौरान विकास ड्राइवर समीर से बातचीत करता रहता था। विकास ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे कैब चालक समीर का मोबाइल बंद जाने लगा। उन्होंने गाड़ी की लोकेशन देखी, तो वह बुलंदशहर की तरफ जाती दिखी। इस पर विकास अपने दोस्त के साथ गाड़ी को ट्रेक करते हुए निकल गये। उन्हें गाड़ी की लोकेशन सिकंद्राबाद में मिली। यहां आकर देखा तो चालक समीर गाड़ी के अंदर मृत अवस्था में मिला।जिसके बाद कार मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को गाड़ी से कब्जे में ले लिया है।
पुलिस हत्यारों का पता लगाने में जुटी
फिलहाल पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पुलिस हत्यारे और हत्या के कारणों के बहुत नज़दीक हैं। पुलिस अगले 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारों को सलाखों के पीछे भेज देगी।वहीं एसएसपी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इसकी विवेचना की जा रही है और 24 घंटे में इस मामले को हम खोल देंगे।आरोपियों तक हमारी टीम लगभग पहुंच रही है।
Published on:
13 Mar 2019, 4:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.