गाज़ियाबाद

VIDEO: व्यापारी अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद फांसी पर झूला, सुसाइड नोट में जो लिखा नहीं हो रहा विश्वास

-पिता ने दो बच्चों को दिया जहर -जहर देने के बाद खुद झूला फांसी पर -पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

2 min read
VIDEO: व्यापारी ने अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद फांसी पर झूला, सुसाइड नोट में जो लिखा नहीं हो रहा विश्वास

गाजियाबाद। गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के नूर नगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 42 साल के सुंदर और उनके 15 साल के बेटे तुषार और 12 साल के बेटी माही की लाश घर में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों की लाश बेड पर थी जबकि पिता फंदे से झूल रहा था।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सुंदर का परिवार पिछले लंबे समय से गाजियाबाद के नूर नगर में रह रहा था। लेकिन सुंदर खुद मनाली के एक होटल में ही काम करता था। कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें कर्ज का जिक्र किया गया है। पुलिस के मुताबिक सुंदर पर काफी ज्यादा कर्जा हो गया था। और ब्याज मांगने वाले उसे परेशान कर रहे थे। जिस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। हालांकि मामले में यह भी कहा जा रहा है कि सुंदर अपनी पत्नी की भी हत्या कर सकता था। लेकिन जब सुंदर पर यह सब करने का जुनून सवार हुआ उस समय पत्नी और एक बच्चा दूसरे कमरे में सो रहे थे।

वहीं इस घटना के बाद इलाके हड़कंप मचा हुआ है। लोगों का तांता मौके पर लग गया है। पुलिस ने तीनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना का कारण जिसने भी सुना है वह काफी दुख में है। वहीं पुलिस इसमें हर एंगल जांच कर रही है। इसके साथ ही दूसरे कमरे में सो रहे पत्नी और बच्चे फिलहाल सही सलामत है। फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुटी है।

Updated on:
12 Mar 2019 02:41 pm
Published on:
12 Mar 2019 02:23 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी

गैस सिलेंडर दिलाने के बहाने खेत में ले गया पड़ोसी, फिर दोस्त संग किया गैंगरेप; वीडियो बनाकर 2 दिन तक किया ब्लैकमेल