24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफेद बाइक पर नीले रंग की वर्दी में निकले पुलिसकर्मी, अब अपराधियों की इस टेक्निक से होगी पहचान

-नोएडा में विशेष पुलिस का गठन -नीले रंग की वर्दी में आधुनिक गैजेट से लैस है टीम -एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 12 Mar 2019, 12:31 PM IST

noida

सफेद बाइक पर नीले रंग की वर्दी में निकले पुलिस कर्मी, अब अपराधियों की होगी पहचान

नोएडा। नोएडा में बढ़ते स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए स्कॉडलैंड यार्ड की तर्ज पर पुलिस गहरे नीले रंग की वर्दी में अपराधियों से लोहा लेती हुई दिखाई देगी। इनकी वर्दी में कैमरा और जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। इसके अलावा आधुनिक गैजेट से लैस है ये टीम, इसे विशेष पुलिस टीम का नाम नोएडा पेट्रोलिंग यूनिट (एनपीयू) रखा गया है। सूरजपुर पुलिस हैडक्वाटर पर आयोजित एक कार्यक्रम में एसएसपी वैभव कृष्ण 60 टीम हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

पिछले कुछ समय से नोएडा में स्ट्रीट क्राइम में तेजी से इजाफा हुआ है। पुलिस की काफी कोशिशों के बावजूद बदमाश दिनदहाड़े सड़क पर लूट, छिनैती और स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए एसएसपी के नेतृत्व में स्कॉड लैंडयार्ड की तर्ज पर नोएडा पुलिस को तैयार कर एक नई पहल की गई है। इसके लिए 60 पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया है। एक टीम में दो पुलिसकर्मी होंगे। वर्दी में कैमरा और जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। इन कैमरों स न केवल अपराधियों की गतिविधियों का पता चल सकेगा, बल्कि कंट्रोल रूम से टीम की कार्यशैली पर भी निगरानी रखी जा सकेगी। जीपीएस सिस्टम के माध्यम से बदमाशो को पकड़ने के लिए रास्तों का आसानी से पता चल सकेगा।

विशेष पुलिस टीम को खास प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा आधुनिक गैजेट से लैस है एनपीयू की टीम, इनके जूते और टैक्टिकल बेल्ट विशेष प्रकार की है, जिसमे कई प्रकार की चीजे रखी जा सकती है। दो प्रकार के फाइबर और रेफ़्लेक्टर बैटन दिये गए है। फाइबर बैटन का प्रयोग लाठी के रूप में और रेफ़्लेक्टर बैटन में कई प्रकार की लाइट लगी है जिसका प्रयोग रात में किया जा सकेगा। इनमें महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। यह टीम मोर्चे पर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सक्षम होंगी।

स्ट्रीट क्राइम में टीमों का हथियारबंद बदमाशों से सामना होना लाजिमी है ऐसे में यदि बदमाश पुलिस पर सीधी गोली चलाता है तो पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलाने की इजाजत दी गई है। पुलिस मुठभेड़ के बाद गोली चलाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करेगी।