गाज़ियाबाद

दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को लेकर योगी सरकार ने सीएम केजरीवाल की तरफ बढ़ाए मदद के हाथ

Highlights - प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल अग्रवाल बोले- जमीन से लेकर संपूर्ण इन्फ्राट्रक्चर की मदद की जाएगी - कहा- राजनीति से हटकर कोरोना को गंभीरता से लें सभी लोग - मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करनी चाहिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2020, 5:54 PM IST
Feature image

गाजियाबाद. दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है, जिसके चलते रोजाना हजारों लोग कोविड-19 की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के उद्देश्य से तमाम तरह की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक इसे रोकने के प्रयास में लगी हुई हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 से संक्रमित हो रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के विधायक अतुल गर्ग ने कहा है कि ऐसे माहौल मे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करनी चाहिए।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल अग्रवाल ने कहा कि यदि सीएम केजरीवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश की सीमा में जमीन से लेकर संपूर्ण इन्फ्राट्रक्चर की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण जिस तरह से लगातार फैल रहा है और लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसे सभी लोगों को राजनीति से हटकर गंभीरता से लेना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान