गाज़ियाबाद

नोएडाः आॅफिस से घर जा रही युवती दो दिन पहले हुर्इ थी लापता, हापुड़ में सड़क किनारे भूसे में दबा मिला शव

दो दिन पहले घर जाते समय लापता हुर्इ थी युवती
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2018, 5:27 PM IST
missing girl

हापुड़।नोएडा से आॅफिस की छुट्टी के बाद अपने घर हापुड़ लौट रही,युवती का शव दो दिन बाद अल्लीपुर कट के पास भूसे के नीचे दबा मिला। शव मिलते ही सनसनी फैल गर्इ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। उसकी पहचान हापुड़ निवासी पूजा के रूप में हुर्इ है। युवती के पास से उसका फोन भी बरामद नहीं हुआ है। वहीं परिवारों ने इसका जिम्मेदार पुलिस को बताया है।

पलटी हुर्इ ट्रोली के बीच भूसे में दबा मिला शव

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को आल्लीपुर कट के पास एक ट्राॅली पलट गर्इ थी। इसे उठाने आैर सफार्इ कराने पर भूसे में एक युवती का शव मिला। युवती की पहचान दो दिन से लापता चंद्रपाल की बेटी पूजा के रूप में हुर्इ। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पास से उसका मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गर्इ है। वहीं उसकी हत्या की वजह कोर्इ आेर नहीं बल्कि पुलिस बनी। वहीं डीएसपी ने इस मामले में जांच कराने की बात कहीं है।

आॅफिस से आॅटो में बैठ घर जा रही थी युवती

मूलरूप से हापुड़ निवासी चंद्रपाल अपने परिवार के साथ रहते है। उनकी २० वर्षीय बेटी पूजा नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। रोज की तरह १७ जनवरी को आॅफिस से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। उसके पिता चंद्रपाल ने बताया कि वह आॅटो में बैठकर हमेशा घर फाेन करती थी। १७ जनवरी को भी उसने तहसील चौराहे से करीब आठ बजे के आसपास काॅल कर आॅटो में बैठने की जानकारी दी थी। साथ ही भट्टे पर आकर ले जाने की बात कहीं । लेकिन इसके १५ मिनट बाद ही जब काॅल किया, तो पूजा का फोन नहीं उठा। इसके कुछ देर बाद ही मोबाइल बंद हो गया।

पुलिस ने कार्रवार्इ करने की जगह इधर से उधर टरकाया

मृतका के पिता ने पुलिस आरोप लगाया कि बेटी का मोबाइल फोन स्वीच आॅफ जाने आैर उसके रात तक वापस न लौटने पर वह बाबूगढ़ थाने में पहुंचे। यहां एसआे ने गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाने के लिए कहा, लेकिन यह रिपोर्ट अपने थाने की जगह जहां से लड़की आॅटो में बैठी है। उस थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया। इस पर हापुड़ कोतवाली पहुंचने पर भी पुलिस ने कोर्इ बात नहीं की। बस २४ घंटे के बाद आने की बात कहीं। नगर पालिका एसएसपी के पास जाने पर वहां खड़ी महिला ने मिलने नहीं दिया। दोबारा कोतवाली हापुड़ पहुंचे पर पुलिस ने कार्रवार्इ करने की जगह एसआे ने उल्टी बात कर बेटी को भागने की बात कह कर भेज दिया।

Updated on:
19 Jan 2018, 5:27 PM IST
Published on: