गाज़ियाबाद

कुत्ते और बंदर की दोस्ती का यह वीडियो देखकर वाह-वाह करने को हो जाएंगे मजबूर

बंदर और पप्पी की ऐसी यारी आज से पहले नहीं देखी होगी आपने
2 min read
Monkey

मुरादाबाद. जहां इंसानों में मानवता दिन प्रतिदिन खत्म होती जा रही है। लोग छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक बंदर और कुत्ते के बच्चे का प्यार सबके लिए मिसाल बनीं हुई है। हालात ये है कि स्थानीय लोग इनके प्यार की मिसाल भी दे रहे हैं। इंसानों के बीच खत्म हो रही मानवता पर चिंता जाहिर करते हुए लोग कह रहे हैं कि अगर इस तरह की ममता एक जानवर दिखा सकता है तो इंसान क्यों नहीं दिखा सकते हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवलोक कॉलोनी में एक बंदर का एक पिल्ले का प्यार चर्चा का विषय बना हुआ है। बंदर और पिल्ले के इस प्यार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बंदर 2 दिन के पिल्ले को अपने सीने से लगाकर घूम रहा है। बंदर इस पिल्ले को रोटी खिलाने की भी कोशिश करता दिखाई दे रहा है। लेकिन ममता में अंधे हो चुके उस बंदर को कौन समझाए कि 2 दिन का पिल्ला दूध पीता है, ना कि रोटी खाता है।

मोहल्ले के लोगों में पिल्ले को लेकर काफी चिंता है और लोगों का कहना है कि हमने बंदर से इस पिल्ले को छुड़ाने की काफी कोशिश की। लेकिन, इसके बावजूद भी बंदर पिल्ले को अपने से दूर करने को जरा भी तैयार नहीं है। लोगों में अब यह डर सता रहा है कि कहीं यह पिल्ला बंदर से छूटकर नीचे ना गिर जाए। अगर ऐसा हो जाता है तो निश्चित ही उस पिल्ले की मौत हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो वह पिल्ला भूख से मर सकता है। लिहाजा, इलाके के लोग बंदर और कुत्ते के बच्चे के इस प्यार से चिंतित भी हैं, क्योंकि कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

Published on:
21 Dec 2017 09:10 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी