गाज़ियाबाद

Monsoon 2024: 48 घंटे लेट हुआ प्रीमानसून, 19 जून से मौसम में बदलाव के आसार

Monsoon 2024: यूपी में मॉनसून की एंट्री की डेट सामने आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 जून को प्री-मॉनसून की एंट्री हो सकती है। ऐसे में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Monsoon 2024

Monsoon 2024: देशभर में भीषण गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल हो गया है। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। कई जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट है। इसी बीच मौसम विभाग खुशखबरी लेकर आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्री-मानसून की बारिश बस 22 जून से शुरू हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उरई प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा। यहां 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अलीगढ़ में 45.4 और झांसी में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 45.2, अयोध्या व बहराइच में 45 डिग्री सेल्सियस के साथ लू से लोग झुलसते रहे।

22 जून को बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों को जल्द ही हीटवेब से राहत मिलने वाली। 22 जून को यूपी में बारिश के आसार हैं। आगामी 2-3 दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी कुछ इलाकों, बिहार, और झारखंड में मानसून के आगे बढ़ने उम्मीद हैं। इसके बाद ही यूपी का ही नंबर आता है।

प्री मॉनसून 48 घंटे लेट

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में कुछ दिनों में ही मॉनसून का इंतजार खत्म हो सकता है। प्रदेश में 20-25 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि, प्री मॉनसून में 48 घंटे की देरी हो चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 19 जून से यूपी के मौसम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली की बात करें तो यहां मॉनसून आने में देरी हो सकती है। 27 जून तक दिल्ली में मॉनसून की दस्तक की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले एक हफ्ते में बारिश की उम्मीद जताई है।

Updated on:
30 Oct 2024 01:09 pm
Published on:
19 Jun 2024 11:45 am
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो