IMD Rain Alert: देश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की वजह से एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मौसम फिर करवट लेनक को तैयार है। इसी बीच मौसम विभाग ने 4 ,5 और 6 नवंबर को उत्तराखंड इन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मानसून (Monsoon) में इस बार देशभर में जमकर बारिश (Heavy Rain) हुई है। यूपी, उत्तराखंड, एमपी, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश इतनी हुई है कि बाढ़ जैसे हालत बन गए थे। मानसून की वापसी (जाने के बाद) के बाद भी कई राज्यों में रुक-रूक कर बारिश देखने को मिली है। इसी बीच अब देश में एक बार फिर मौसम करवट लेने लगा है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने यूपी और उत्तराखंड, एमपी समेत कई राज्यों में 4, 5 और 6 नवंबर को लिए बारिश का अलर्ट (Rain Alert) जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार से पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के कुछ भागों पर पड़ सकता है। इससे पांच नवंबर तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
इस बार हरियाणा में भी मानसूनी बारिश अच्छी हुई है। हालांकि,मानसून की वापसी (जाने) के बाद भी बारिश का दौर गया नहीं और रुक-रुक कर बारिश होती रही। अब एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिलों में 4 और 5 नवंबर को झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चल सकती है। बिजली गरजने की भी संभावना है।
देश में एक बार मौसम फिर बदलने लगा। पहाड़ों पर एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताकिब, उत्तराखंड, तटीय आंध्रप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, यनम, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ जिलों में 4 और 5 नवंबर को जमकर बादल बरसेंगे। खासतौर पर 6 नवंबर को उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान इन कुछ जिलों में हल्की-मध्यम बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 4 और 5 नवंबर को उत्तरपश्चिम भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी और मध्य भारत और उत्तरपूर्वी भारत में कई जगह आंधी, तेज हवाओं और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।