गाज़ियाबाद

माेदीनगर काे बंदरों से मुक्त कराने की तैयारी में पालिका, दाे हजार से अधिक बंदर चिन्हित

माेदीनगर में बंदरों के आतंक से परेशान है लाेग पालिका वन विभाग से मिलकर अभियान चलाएगी पालिका
2 min read
modinagar.jpg
modinagar

गाजियाबाद। मोदीनगर इलाके में रहने वाले लोगों को बंदरों के आतंक से जल्द निजात मिलेगी। नगर पालिका ने इसके लिए वन विभाग को पत्र लिखा है। अनुमति मिलते ही नगर पालिका की कार्यवाही शुरू हाे जाएगी। नगर पालिका की तैयारी करीब 2000 से अधिक बंदरों को पकड़ने की है।

मोदीनगर शहरवासियों को जल्द ही बंदरों की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए शहर में अभियान
चलाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग को पत्र भी लिखा गया है। अनुमति मिलते ही नगर पालिका की टीम कार्य शुरू कर देगी। 2000 से
अधिक बंदरों को पकड़ने की योजना तैयार की गई है। मोदीनगर इलाके में रहने वाले लोग बन्दरों के आतंक से बेहद परेशान हैं और इन
दिनों बंदरों का आंतक चरम पर है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला कर उसे घायल कर देते हैं। पूरे दिन छतों पर बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके कारण लोगों ने छतों पर जाना भी बंद दिया है। छत पर सूखने वाले कपड़ों को भी बंदर फाड़ देते हैं।

लोगों को घर से बाहर जाना पड़ता है तो अकेले घर से निकलना दूभर रहता है। लोग झुंड बनाकर घर के बाहर या बाजार जाते हैं। एक वर्ष में 50 से अधिक लाेगाें काे हमला करके बंदर घायल कर चुके हैं। यहां की सभी कॉलोनियों में यही हाल है। बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कॉलोनीवासी लगातार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे। कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी बंदरों की समस्या को उठाया गया। जिस पर विचार करते हुए अब नगरपालिका के अधिकारियों ने नई योजना तैयार की है। अब अधिकारियों के इस प्रयास से लगता है कि मोदीनगर के लोगों को जल्द ही बन्दरों के आतंक से निजात मिल सकती है।

Updated on:
20 Sept 2020 08:33 pm
Published on:
20 Sept 2020 08:29 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी