गाज़ियाबाद

Ghaziabad: बेटे ने GIRLFRIEND को खुश करने के लिए किया ऐसा काम तो मां ने बुलाई पुलिस

मुख्य बातें मां ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर करा दी बेटे की गिरफ्तारी GIRLFRIEND के लिए बेटे ने चोरी की वारदात को दिया था अंजाम चोरी का सामान लेकर घर पहुंचने पर मां ने पुलिस को दे दी सूचना

2 min read
बेटे ने GIRLFRIEND को खुश करने के लिए किया ऐसा काम तो मां ने बुलाई पुलिस

गाजियाबाद। एक बेटे न जब मां से रुपये नहीं मिले तो ऐसी वारदात को अंजाम दे दिया। जिसका पता लगते ही मां ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार करा दिया। मामला (GHAZIABAD) गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके का है। (GIRLFRIEND) गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए जब (MOTHER) मां ने रुपये नहीं दिए तो बेटे ने दोस्तों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन जैसे ही वह चोरी का सामान लेकर घर पहुंचा, तो मां को इसका पता लग गया। जिसके बाद मां ने पुलिस को सूचना देकर (ACCUSED SON) आरोपी बेटे को उनके हवाले कर दिया। और चोरी का सामान भी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा उससे गहन पूछताछ की गई तो उस चोर में अपने अन्य दो साथियों के भी नाम बताएं जिसके आधार पर पुलिस ने उनके ठिकाने पर भी छापामारी की तो अन्य दोनों चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

(CCTV FOOTAGE) खंगाल रही पुलिस के पास पहुंच गया मां का फोन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मोदीनगर तहसील परिसर में तीन चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जिसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसबीच ही पुलिस के पास आरोपी चोर की मां का फोन आया कि उसके बेटे ने चोरी की है। और चोरी का सामान भी घर ही रखा है। इतना ही नहीं मां ने आगे कहा कि बेटे भी घर में मौजूद है, तो पुलिस वाले भी हैरान रह गये। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और नीरज नाम के चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस नीरज को गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने उसके दो और साथियों को भी धर दबोचा। और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया ।

गर्लफ्रेंड को खुशी करने के लिए मां ने नहीं दिए रुपये, तो की चोरी

बताया जा रहा है कि नीरज अपनी गर्ल फ्रेंड को खुश करना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी मां से रुपयों की मांग की थी। जब मां ने उसे पैसे देने से इनकार किया, तो नीरज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का फैसला लिया। इसी के तहत आरोपियों ने तहसील परिसर में मंगलवार देर रात वकीलों चेंबर और तहसील के ताले तोड़कर वहां से बैटरी इनवर्टर चोरी कर लिये। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम को सुनने के बाद पुलिसकर्मी ही नहीं हर कोई दंग रह गया।

Published on:
24 Jul 2019 06:51 pm
Also Read
View All