गाज़ियाबाद

मुरादनगर हादसा : कमीशन के खेल का बड़ा खुलासा ! गिर सकती है कई अफसरों पर गाज

मुख्य आराेपी ठेकेदार अजय त्यागी ने पुलिस पूछताछ में बताया अधिकारियों काे भी जाता है भारी-भरकम कमीशन

less than 1 minute read
ajay_tyagi-2.jpg
ahay tyagi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( ghazibad news ) मुरादनगर श्मशान हाद्से के मुख्य आराेपी अजय त्यागी की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में बड़े खुलासे हाेने की बात सामने आ रह है। दरअसल अजय त्यागी ने पुलिस पूछताछ में कमीशन के बड़े खेल का खुलासा किया है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में भी एक सवाल के जवाब में अजय त्यागी ने 30 से 32 प्रतिशत तक कमीशन देने की बात स्वीकारी है।

यानी साफ है कि अब इस मामले में कई और नाम भी सामने आ सकते हैं। मानवाधिकार आयाेग ने भी इस दुखद दुर्घटना का संज्ञान ले लिया है और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस मुखिया से चार सप्ताह में पूरे मामले की विस्तृत रिपाेर्ट मांग ली है। दुर्घटना के बाद नगर पालिका ईओ समेत जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार अजय त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने चाराें आराेपियाें काे गिरफ्तार कर चुकी है। अब इनसे पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पालिका में कमीशन का बड़ा खेल चलता था। इस दुर्घटना में करीब 25 लाेगाें की माैत हुई है। इतनी बड़ी दुर्घटना के बाद विराेधी दलों ने यूपी सरकार काे भी घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने इस मामले में आराेपियाें के खिलाफ NSA की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Updated on:
05 Jan 2021 06:42 pm
Published on:
05 Jan 2021 06:33 pm
Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से