गाज़ियाबाद

गाजियाबाद हादसा: मुरादनगर में सड़क पर शव रखकर परिजनों ने लगाया जाम, 15 लाख व सरकारी नौकरी की मांग

Highlights: -दिल्ली मेरठ मार्ग बंद -हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम -अधिकारी मौके पर

less than 1 minute read
muradnagar_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। मुरादनगर में हुए शमशान घाट हादसे के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त रोष है। सोमवार सुबह मृतकों के परिजनों शवों को मुरादनगर में दो जगह सड़क पर शव रख जाम लगा दिया है। इसके कारण कई अन्य रास्तों पर भी भारी ट्रैफिक जाम लग गया। वहीं मेरठ दिल्ली मार्ग को बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक को हापुड़ होते हुए निकाला जा रहा है। हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया है।

दरअसल, मुरादनगर श्मशान घाट में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों मुरादनगर में दो जगह जाम लगा दिया है। एक जगह चार शव और दूसरी जगह तीन शव रखकर परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। शव को रोड पर रखकर परिजन 15 लाख रुपये, एक सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। जाम लगने के बाद प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष शामिल हैं। वहीं ठेकेदार अजय त्यागी फरार बताया जा रहा है। मंडलायुक्त-आईजी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए है। अधिकारियों ने जाम लगा रहे लोगों को समझने की कोशिश की। लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे। परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Published on:
04 Jan 2021 12:19 pm
Also Read
View All
दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त

Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से