गाज़ियाबाद

आजम खान को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, हज हाउस को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

खबर के मुख्य बिंदु- आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट हज हाउस को खोलने के लिए NGT ने जारी किए आदेश 2016 में सील किया गया था गाजियाबाद स्थित हज हाउस खंडहर में तब्दील हो चुका है आजम खान का ड्रीम प्रोजेक्ट हज हाउस एनजीटी के आदेश के बाद हज यात्रियों में खुशी की लहर

2 min read
आजम खान को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, हज हाउस को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

गाजियाबाद. लंबे समय से बंद पड़े आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट हज हाउस को अब खोलने की कवायद शुरू हो गई है। बता दें अखिलेश यादव की सरकार में आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट हज हाउस को हिंडन नदी के किनारे गाजियाबाद में बनाया गया था, लेकिन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं होने की वजह से मामला एनजीटी में चला गया था। हालांकि दो दिन पहले आए एनजीटी के आदेश से हज पर जाने वाले लोगों में एक फिर खुशी का माहौल है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही हज हाउस को शुरू कर दिया जाएगा।

हज हाउस खंडहर में तब्दील

बता दें कि आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे बना हज हाउस लगभग खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसे शुरू करने के लिए काफी कुछ मरम्मत कार्य करना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि हज हाउस खंडहर बन गया। दरअसल, एनजीटी में एक याचिका डाली गई थी, जिसमें कहा गया था कि हज हाउस में सीवेज ट्रीटमेंट की कोई व्यवस्था नहीं है। यानी यहां से जो पानी निकलेगा वह प्रदूषित पानी भूजल को दूषित करेगा। ऐसे में एनजीटी में लंबे समय तक मामला विचाराधीन रहा और इस बीच 2016 में हज हाउस पर सील लगा दी गई। इस तरह धीरे-धीरे हज हाउस की हालत खस्ता होती चली गई।

एनजीटी ने दिया 21 दिनों का समय

जिला अल्पसंख्यक विभाग की उपनिदेशक डॉ. अमृता सिंह ने बताया कि अब फिर से हज हाउस खोलने की कवायद शुरू हो गई है। क्योंकि एनजीटी ने इस मामले में हरी झंडी दे दी है। एनजीटी ने कहा है कि हज हाउस में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगा दिया जाए। इसके लिए एनजीटी ने 21 दिनों का समय दिया है। 21 दिनों के भीतर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को यह देखना होगा कि यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लग जाए। प्रदूषण कंट्रोल विभाग की ओर से एनओसी जारी होते ही हज हाउस शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- azam khan पर लगा सवा 3 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्‍यों

Published on:
25 Jul 2019 03:46 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी