गाज़ियाबाद

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, आंधी के साथ तूफानी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

Pre Monsoon Rain: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक 70 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

2 min read

Pre Monsoon Rain: उत्तर-पश्चिम भारत में 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने रहा है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 और 30 मई को गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवाओं, , बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। खासकर उन लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। जो लंबी दूरी की यात्रा या फिर खुले स्थानों पर काम करते हैं।

29 और 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार (29 मई) के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट और शुक्रवार (30 मई) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट के तहत दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे और 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। वहीं आंधी की रफ्तार कभी-कभी 60 किमी/घंटे तक भी पहुंच सकती है। शुक्रवार को आंधी की रफ्तार बढ़कर 70 किमी/घंटे तक पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून पहुंचने से पहले प्री मॉनसून की बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा। इससे भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है।

वहीं अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो औसत से 2.4 डिग्री ज्यादा है। जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि शनिवार को हल्की बारिश और 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है। रविवार को बादल छाए रहेंगे। जबकि अधिकतम तापमान 36 से 38 और न्यूनतम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दो जून को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में सोमवार यानी 2 जून को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में फिर से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 36 से 38 डिग्री अधिकतम और 27 से 29 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। मंगलवार और बुधवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में हल्का सुधार

दिल्ली की वायु गुणवत्ता भी चर्चा में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली का एक्यूआई 143 दर्ज किया गया, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है। बता दें कि 101 से 200 के बीच AQI को मध्यम श्रेणी में माना जाता है। 0-50 को "अच्छा", 51-100 को "संतोषजनक", 201-300 को "खराब", 301-400 को "बहुत खराब" और 401-500 को "गंभीर" श्रेणी में गिना जाता है।

Also Read
View All
अबॉर्शन की दवा खाने के बाद भी पैदा हो गई बेटी, मां ने छत पर पटकर मारा, सिर की हड्डी दो हिस्सों में टूटी

एमबीए डिग्री धारक ने ज्वेलर्स कारोबारी की हत्या को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा…क्राइम पेट्रोल सीरियल देख ऐसे तैयार किया प्लान

यूपी की रॉकस्टार बहू ने जीता दिल: घूंघट में गिटार थामकर गाया पुराना गीत, अब गिटार वाली बहू का चेहरा आया सामने

घर में लगे AC की EMI भरी और जमकर किया खर्च…इसके बाद मार दी गोली; हिला कर रख देगा सनसनीखेज मामला!

SIR in UP: लापरवाही पर गिरी गाज! गाजियाबाद में 21 BLO पर कसा कानूनी शिकंजा, कर्मचारियों पर केस दर्ज

अगली खबर