गाज़ियाबाद

बाजार में जंगली जानवर देख मच गई भगदड़, अब पुलिस कर रही रखवाली, देखें वीडियो

Highlights: -आरोप है कि वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा -नील गाय की रखवाली करने में फिलहाल स्थानीय पुलिस जुटी हुई है -वह किसी वाहन से टकरा गई, जिसके कारण घायल हो गई
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-01-29_13-47-29.jpg

गाजियाबाद। जनपद के मोदीनगर के मेन बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोगों ने घायल अवस्था में एक नील गाय को दौड़ते हुए देखा। बताया जा रहा है कि पिछले 5 घंटे से नीलगाय बाजार में इधर-उधर दौड़ती। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचित किया गया।

आरोप है कि इसके बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि इस नील गाय की रखवाली करने में फिलहाल स्थानीय पुलिस जुटी हुई है। माना जा रहा है कि नील गाय जंगल से जिस वक्त रिहायशी बस्ती या सड़क की तरफ आई तो उसी दौरान वह किसी वाहन से टकरा गई। जिसके कारण यह घायल हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस तरह से यह जंगली जानवर रिहायशी बस्ती में आया है और लगातार वन विभाग को सूचित किया जा रहा है। उसके बावजूद भी कोई कर्मचारी जब वहां नहीं पहुंचा है। इससे वन विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

Updated on:
29 Jan 2020 02:22 pm
Published on:
29 Jan 2020 01:51 pm
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई